मिशन वंदे भारत के पहले चरण में 13 हजार के अधिक लोग भारत लौटे

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मिशन वंदे भारत के पहले चरण के तहत 13000 के अधिक लोगों को देश वापस लाया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 08:57 AM (IST)
मिशन वंदे भारत के पहले चरण में 13 हजार के अधिक लोग भारत लौटे
मिशन वंदे भारत के पहले चरण में 13 हजार के अधिक लोग भारत लौटे

नई दिल्ली,एएनआइ।  कोरोना वायरस के चलते देश में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने मिशन वंदे भारत शुरु किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि 13,000 से अधिक लोग वंदे भारत मिशन के पहले चरण के तहत भारत लौट आए हैं।

पूरी ने ट्विटर पर लिखा कि अब तक मिशन वंदे भारत के तहत 13,000 से अधिक लोग पहले ही विभिन्न उड़ानों में लौट चुके हैं। आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों से 812 नागरिकों की वापसी हुई है। वंदे भारत मिशन, जो 7 मई को दूसरे देशों से फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू हुआ था, ने शनिवार (16 मई) से दुबई और अबू धाबी के लिए तीन एयर इंडिया की उड़ानों को भेजकर अपने दूसरे चरण का संचालन शुरू किया।

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत 40 देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए फीडर उड़ानों सहित कुल 149 उड़ानें संचालित की जाएंगी। 149 उड़ानों में से 13 उड़ानें अमेरिका से, 11 संयुक्त अरब अमीरात से, 10 कनाडा से, नौ सऊदी अरब और यूके से, आठ प्रत्येक मलेशिया और ओमान से, सात प्रत्येक कजाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से आएंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वक्त देश में 90 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एकटिव केस 53946 हैं। कुल मामलों में से 34108 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक वायरस के कारण 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, केंद्र सरकार देश में लॉकडाउन 4.0 लागू करने की तैयारी में है। बता दें कि लॉकडाउन 3.0 17 मई के समाप्त हो रहा है।

chat bot
आपका साथी