तेलंगाना के बाद आंध्र में भी हुआ सिंधू का सम्मान, स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

रियो ओलंपिक में भारत का सम्मान बढ़ाने वाली पदक विजते पीवी सिंधू का आंध्र प्रदेश में जोरदार स्वागत किया गया।

By anand rajEdited By: Publish:Tue, 23 Aug 2016 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2016 07:03 PM (IST)
तेलंगाना के बाद आंध्र में भी हुआ सिंधू का सम्मान, स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

विजयवाड़ा। रियो ओलंंपिक से रजत पदक जीत कर लौटीं पीवी सिंधूू का देशभर में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। सोमवार को तेलंगाना में जबर्दस्त स्वागत के बाद आज सिंधू अपने कोच पी. गोपीचंद के साथ विशेष विमान से विजयवाड़ा पहुंचीं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उनके साथ मंच पर कुछ देर बैडमिंटन भी खेली।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया स्वागत

सिंंधू शहर के प्रमुख हिस्सों से होते हुए इंदिरा गांधी म्युनिसिपल स्टेडियम पहुंचींं जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उनका स्वागत किया। सिंधूू के माता-पिता को बधाई देते हुए नायडू ने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी चाहिए। हर किसी को अपने जीवन में खेलों को स्थान जरूर देना चाहिए।

सीएम चंद्र बाबू नायडू ने पीवी सिंधू को सम्मान स्वरूप एक सॉल, फूलों का गुलदस्ता और भगवान बालाजी की मूर्ति भेंट की। इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

सीएम ने सिंधू के अलावा उनके कोच पी गोपीचंद और सिंधू के माता-पिता का भी सम्मान किया। नायडू ने गोपीचंद को भी एक सॉल, फूलों का गुलदस्ता और भगवान बालाजी की प्रतिमा भी भेंट की। इसके अलावा सिन्धू के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

विजय रैली में शामिल हुए एक लाख लोग

विजयवाड़ा में भारतीय बैडमिंटन स्टार की विजय रैली में करीब एक लाख लोगों ने शिरकत की। सिंधूू जब एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और फैंस ने सड़क के दोनों ओर लाइन लगाकर उनका स्वागत किया।

सिंधूू अपने कोच गोपीचंद, बहन दिव्या और आंध्र प्रदेश के कुछ मंत्रियों के साथ सजी-धजी ओपन डबल डेकर बस पर सवार हुईं और उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने अपने सिल्वर मेडल को भी लोगों को दिखाया।

सम्मान में शामिल हुए वेंकैया नायडू

विजयवाड़ा क्लब द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे। उन्होंने पीवी सिंधू को एक सॉल, बुके और प्रमाण पत्र भी दिया।

फोटो साभारः ट्विटर

वेंकैया नायडू ने सिंधू के कोच पी. गोपीचंद का भी सम्मान किया और उन्हें बुके और सॉल भेंट किया।

फोटो साभारः ट्विटर

हैदराबाद में सिंंधू का जोरदार स्वागत

इससे पहले सिंधु जब सोमवार को मुंबई से हैदराबाद पहुंची थीं, तो एयरपोर्ट से गाचीबोवली स्टेडियम तक की करीब 30 किमी की दूरी में हजारों लोगों उने उनका स्वागत किया था।

बताते चलें कि तेलंगाना का जन्म करीब दो वर्ष पहले ही हुआ है और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, दोनों सिंधूू के उससे संबंधित होने का दावा करते हैं। इसके लिए दोनों राज्यों ने सिंधूू के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। हालांकि इस बात पर सिंधूू के कोच गोपीचंद ने सोमवार को कहा था कि सिंधूू भारत की हैंं।

दरअसल सिंधू के पिता पीवी रमन्ना जिस स्थान से हैं, वह अब तेलंगाना में है जबकि उनकी मां पी. विजया आंध्र प्रदेश से हैं। सिन्धू के रियो अोलंपिक में इतिहास बनाने और पदक जीतने के बाद दोनों ही राज्यों धन वर्षा की है साथ ही घर और सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दुुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी