अयोध्या विवाद के हल में पाक का अड़ंगा, देश के मुस्लिम सच्चे देशभक्त: रिजवी

उप्र सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कहा कि पाकिस्तान अयोध्या विवाद के हल में अड़ंगा डाल रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 07 Sep 2017 05:21 AM (IST) Updated:Thu, 07 Sep 2017 05:21 AM (IST)
अयोध्या विवाद के हल में पाक का अड़ंगा, देश के मुस्लिम सच्चे देशभक्त: रिजवी
अयोध्या विवाद के हल में पाक का अड़ंगा, देश के मुस्लिम सच्चे देशभक्त: रिजवी

जम्मू, एजेंसी। अग्रणी शिया नेता व उप्र सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कहा कि पाकिस्तान अयोध्या विवाद के हल में अड़ंगा डाल रहा है। वह इस मामले में धार्मिक भावनाएं भड़का कर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। 

जम्मू में पत्रकारों से चर्चा में रिजवी ने कहा कि अयोध्या विवाद हल नहीं हो पाने में पाकिस्तान की बहुत ब़़डी भूमिका है। इस विवाद में सुप्रीम कोर्ट में जो मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनके पाकिस्तान से सीधे संबंध हैं। वे खून-खराब कर देश को अस्थिर करना चाहते हैं।
मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मस्जिद बनाने का सुझाव दिया था
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पिछले माह सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव किया था कि अयोध्या में विवादित स्थल से 'उचित दूरी पर'Þ मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मस्जिद बनाई जा सकती है। शिया नेता रिजवी इस मुद्दे पर जनमत बनाने का अभियान चला रहे हैं।
सुन्नी वक्फ बोर्ड सदस्यों को पाक दे रहा पैसा
रिजवी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सुन्नी वक्फ बोर्ड व बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्यों की फंडिंग कर रहा है। अपने कुत्सित इरादों के लिए वह चाल चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम विवाद का हल सुप्रीम कोर्ट से नहीं चाहते, बल्कि देश के मुस्लिमों के बीच आम सहमति से चाहते हैं, ताकि दोनों समुदाय के लोग परस्पर चर्चा से इसका हल निकाल सकें।

देश के मुस्लिम सच्चे देशभक्त हैं, क्योंकि उन्होंने विभाजन के वक्त यहां रहना कबूल किया, जबकि उनके समक्ष पाकिस्तान जाने का रास्ता खुला था। हम समुदायों के बीच भातृत्व को अक्षुण्ण रखना चाहते हैं। इसलिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद आदि शहरों में जाकर पाकिस्तान की घृणित साजिश व मुल्ला-मौलवियों की भूमिका को लेकर आगाह कर रहे हैं। ये निर्दोष लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढें: चट्टानें गिरने से चार घंटे बंद रहा हाईवे

chat bot
आपका साथी