अब किसी में सैनिक का सिर काटने की हिम्मत नहीं

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के एक साल के कामकाज का हिसाब देते हुए कांग्रेस से पिछले 60 सालों का हिसाब मांग लिया। शाह ने मोदी के कामकाज की दिल खोलकर तारीफ की और कांग्रेस पर खूब हमलावर हुए। बोले, हम बिना मांगे एक साल का हिसाब खुद

By manoj yadavEdited By: Publish:Tue, 26 May 2015 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 09:25 PM (IST)
अब किसी में सैनिक का सिर काटने की हिम्मत नहीं

करनाल [अनुराग अग्रवाल]। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के एक साल के कामकाज का हिसाब देते हुए कांग्रेस से पिछले 60 सालों का हिसाब मांग लिया। शाह ने मोदी के कामकाज की दिल खोलकर तारीफ की और कांग्रेस पर खूब हमलावर हुए। बोले, हम बिना मांगे एक साल का हिसाब खुद दे रहे हैं।

मोदी ने एक साल के भीतर पारदर्शी और भ्रष्टाचार रहित सरकार के अपने वादे को पूरा किया है। रक्षा के मोर्चे पर हम मजबूत हुए हैं। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। अब किसी में देश के सैनिक का सिर काटकर ले जाने की हिम्मत नहीं है। मोदी ने पूरी दुनिया में देश की साख बढ़ाई है।

केंद्र सरकार की पहली वर्षगांठ पर हरियाणा के करनाल में आयोजित रैली में शाह ने सरकार को भरपूर अंक दिए। कहा, एक साल के भीतर बेहतरीन कामों की शुरुआत कर प्रधानमंत्री ने विकास की जो नींव डाली है, उस पर अगले चार सालों में भव्य इमारत खड़ी की जाएगी।

भारत माता को दुनिया के नक्शे पर सम्मानित जगह दिलाई जाएगी। उत्साहित भीड़ देख गदगद हुए शाह ने कहा, विदेशों में जमा काला धन वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। एक साल के भीतर एसआइटी बनाई गई। कठोर कानून तैयार हुए। अब काला धन रखने वाले सलामत नहीं रह सकते।

वित्तीय अनियमितताएं करने वालों की जगह जेल में है। मोदी की विदेश यात्राओं पर हमलावर विपक्ष को शाह ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस एक साल में मोदी ने एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से देशवासियों का सिर नीचे झुके।

पढ़ेंः अमेरिकी मीडिया ने कहा-अभी नहीं आए अच्छे दिन

पढ़ेंःकानों सुनी नहीं, आंखों देखी पर भरोसा करता है किसानः पीएम

chat bot
आपका साथी