पहाड़ी राज्यों में 5 से 7 डिग्री तक चढ़ा पारा, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं। तापमान बढ़ेगा और लू के थपेड़े भी सहने होंगे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Wed, 19 Apr 2017 03:58 AM (IST) Updated:Wed, 19 Apr 2017 06:48 AM (IST)
पहाड़ी राज्यों में 5 से 7 डिग्री तक चढ़ा पारा, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
पहाड़ी राज्यों में 5 से 7 डिग्री तक चढ़ा पारा, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

जेएनएन, नई दिल्ली। मौसम के कड़े तेवर मंगलवार को भी बरकरार रहे। मैदानी इलाकों में कड़क धूप और गर्म हवाओं का सिलसिला जारी है। फिलहाल मौसम में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के साथ ही पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

मंगलवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर 45.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं इसी राज्य के कोटा का तापमान 44, बीकानेर का 43.6 और जयपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा व पंजाब में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर का अधिकतम तापमान 44.6, नई दिल्ली 43.7, हैदराबाद 43, भोपाल 42.7, चेन्नई 42.2 और अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, पांच राज्यों में 3 से 4 दिन तक चलेगी गर्म हवा

18 अप्रैल राजधानी दिल्ली में पिछले छह साल में इस बार सबसे गर्म रहा। पालम में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2010 में 18 अप्रैल का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं पर्वतीय राज्य जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मंगलवार को जम्मू का तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य में तेज हवा चलने से कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव का सिलसिला 25 अप्रैल तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: माउंट आबू के जंगलों में अब भी धधक रही आग

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच। इसी प्रकार पर्वतीय इलाकों में अधिकतम पारा 23 से 28 और न्यूनतम 13 से 16 डिग्री के मध्य। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में यह गर्म तेवर अभी बने रहेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.7, पटना 36 और रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं। तापमान बढ़ेगा और लू के थपेड़े भी सहने होंगे। सप्ताहांत में पश्चिमी विक्षोभ आने पर मौसम करवट ले सकता है।

chat bot
आपका साथी