एक मिनट, 2104 लोग और स्वच्छ्ता का विश्व कीर्तिमान हुआ सूरत के नाम

गुजरात के सूरत शहर में जब एक साथ, एक मिनिट तक 2014 लोगों ने मिलकर स्वच्छ्ता के लिए झाड़ू लगाया तो नया विश्व कीर्तिमान स्थापित हो गया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Mar 2017 03:40 PM (IST) Updated:Wed, 15 Mar 2017 03:54 PM (IST)
एक मिनट, 2104 लोग और स्वच्छ्ता का विश्व कीर्तिमान हुआ सूरत के नाम
एक मिनट, 2104 लोग और स्वच्छ्ता का विश्व कीर्तिमान हुआ सूरत के नाम

अहमदाबाद, जेेएनएन। सूरत का उधना इलाका आज एक विश्व कीर्तिमान का गवाह बना। विजयानगर स्टेडियम में जब लोग हजारों की तादाद में एकत्रित हुए तो किसी ने नहीं सोचा था कि यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित हो जायेगा। 

गुजरात के सूरत शहर में जब एक साथ, एक मिनिट तक 2014 लोगों ने मिलकर स्वच्छ्ता के लिए झाड़ू लगाया तो नया विश्व कीर्तिमान स्थापित हो गया। उधना इलाके में हुए इस महा स्वच्छ्ता अभियान को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है । 

नवसारी के सांसद सी.आर.पाटिल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यूथ फॉर गुजरात नामक संस्था की ओर से महास्वच्छ्ता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में वृद्ध और बच्चे भी शामिल हुए थे। हजारों की तादाद में आये लोगों ने स्वच्छ्ता रखने के लिए 365 दिनों में 100 घंटे सफाई करने का संकल्प भी लिया। 2104 लोगों ने एक साथ एक मिनिट तक एक स्थान पर सफाई भी की और नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया ।

यूथ ऑफ़ गुजरात के प्रमुख जिग्नेश पाटिल ने बताया कि महास्वच्छ्ता अभियान को लेकर लोग भी खासा उत्साहित नज़र आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ्ता मिशन की जनजागृति और साथ ही सांसद सी.आर.पाटिल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर कुछ अनोखा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस तरह का रिकॉर्ड पहले मैक्सिको में बना था। वर्ष 2011 में 1000 लोगों ने एक साथ स्वच्छ्ता का रिकॉर्ड दर्ज कराया था। अब यह रिकॉर्ड सूरत के नाम है। उन्होंने कहा कि इसे सोशियल मिडिया पर लाइव प्रसारित भी किया गया था ।
 

chat bot
आपका साथी