विद्याचरण शुक्ल से मिलने पहुंचे शिंदे व हुड्डा

गुड़गांव [जासं]। मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल का हालचाल लेने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और केंद्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी शैलजा पहुंचीं। दोपहर 12.30 बजे हुड्डा ने क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती शुक्ल से मुलाक

By Edited By: Publish:Thu, 06 Jun 2013 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2013 10:19 PM (IST)
विद्याचरण शुक्ल से मिलने पहुंचे शिंदे व हुड्डा

गुड़गांव [जासं]। मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल का हालचाल लेने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और केंद्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी शैलजा पहुंचीं।

दोपहर 12.30 बजे हुड्डा ने क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती शुक्ल से मुलाकात की। वह डॉक्टरों से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। वह उनके परिजनों से भी मिले और हरियाणा सरकार की ओर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद लगभग एक बजे गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और कुमारी शैलजा ने अस्पताल पहुंच कर शुक्ल का हाल जाना। सांसद नवीन जिंदल भी उनको देखने आए। अस्पताल के सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन ने बताया कि शुक्ल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी