गोपीनाथ मुंडे जमीनी नेता थे: पृथ्वीराज चव्हाण

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे के असमय निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज ने मुंडे के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा है कि वह जमीन से जुड़ें नेता थे। चव्हाण ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने वर्षो तक अथक संघर्ष करके समाज

By Edited By: Publish:Tue, 03 Jun 2014 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 03 Jun 2014 01:38 PM (IST)
गोपीनाथ मुंडे जमीनी नेता थे: पृथ्वीराज चव्हाण

मुंबई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे के असमय निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज ने मुंडे के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा है कि वह जमीन से जुड़ें नेता थे। चव्हाण ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने वर्षो तक अथक संघर्ष करके समाज और राजनीति में खुद की जगह बनाई थी।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुंडे राजनीति से भी आगे बढ़ कर लोगों के लिए काम करने वाले कुछ चुनिंदा नेताओं में से एक थे। उन्होंने कहा कि उनकी मौत से न सिर्फ मराठवाडा का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का नुकसान हुआ हैं।

मुंडे की मौत पर भाजपा नेता को संदेह :

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की मौत को लेकर अभी से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र भाजपा के एक नेता ने मुंडे की मौत के मामले पर संदेह व्यक्त किया है। एक समाचार चैनल के मुताबिक महाराष्ट्र भाजपा नेता ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

संदेह के कारण : मुंडे मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने मंगलवार सुबह नई दिल्ली स्थित आवास से निकले। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाते वक्त सुबह करीब 6.20 बजे मोती बाग इलाके के अरविंदो मार्ग पर उनकी कार को एक इंडिका कार ने टक्कर मारी। इंडिका कार ने केंद्रीय मंत्री की कार को वहीं टक्कर मारी जहां मुंडे बैठे हुए थे। कार में मुंडे के अलावा दो और लोग सवार थे। मुंडे कार की पीछे वाली सीट पर बैठे हुए थे। उनके पीएसओ आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। टक्कर लगते ही मुंडे कार में गिर गए। उनके नाक पर चोट लगी। उस वक्त मुंडे होश में थे। उन्होंने पीएसओ से पानी मांगा।

इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से अस्पताल ले जाने को कहा। पीएसएओ और ड्राइवर मुंडे को सफदरजंग अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां सुबह 7.20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इंडिका कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह इंपीरियल होटल में काम करता है। अब सवाल यह उठता है कि इंडिका कार के ड्राइवर ने वहीं टक्कर कैसे मारी, जहां मुंडे बैठे हुए थे। टक्कर में मुंडे के ड्राइवर और पीएसओ को कोई चोट क्यों नहीं पहुंची। ड्राइवर और पीएसओ मुंडे को सीधे एम्स में क्यों नहीं ले गए।

पढ़ें : मुंडे-महाजन परिवार, हुआ हादसों का शिकार

chat bot
आपका साथी