अपना 75वां जन्‍मदिन रामपुर में मनाएंगे मुलायम

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव इस बार अपना जन्मदिन खास तरीके से रामपुर में मनाएंगे। इसके लिए बड़ी तैयारियां की जा रही हैं। उनके लिए लंदन से विक्टोरिया बुग्गी लाई गई है। इसी में सवार होकर वह मोहम्मद अली जौहर विश्र्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां भव्य समारोह होगा।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sun, 09 Nov 2014 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 09 Nov 2014 06:13 PM (IST)
अपना 75वां जन्‍मदिन रामपुर में मनाएंगे मुलायम

रामपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव इस बार अपना जन्मदिन खास तरीके से रामपुर में मनाएंगे। इसके लिए बड़ी तैयारियां की जा रही हैं। उनके लिए लंदन से विक्टोरिया बुग्गी लाई गई है। इसी में सवार होकर वह मोहम्मद अली जौहर विश्र्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां भव्य समारोह होगा। इस मौके पर 75 फुट ऊंचा केक कटेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

यह जानकारी देते हुए संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को मीडिया को बताया कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव 21 नवंबर को तीन बजे आयेंगे। कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी, हंसराज हंस, महाभारत के अर्जुन आदि को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को श्री यादव के जन्मदिन पर जौहर विश्र्वविद्यालय में रामपुर मेडिकल कालेज की संगे बुनियाद रखी जाएगी।

पढ़ें: मोदी के खिलाफ बना महागठबंधन, सपा, जदयू, राजद फिर हुए एकजुट

नेताओं को मिल रही सजा से मुलायम परेशान

chat bot
आपका साथी