भाजपा की शानदार जीत पर पीएम ने दिल्ली वालों को बोला शुक्रिया

एमसीडी चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक जीत है।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 04:46 PM (IST)
भाजपा की शानदार जीत पर पीएम ने दिल्ली वालों को बोला शुक्रिया
भाजपा की शानदार जीत पर पीएम ने दिल्ली वालों को बोला शुक्रिया

नई दिल्ली(आइएएनएस)। दिल्ली नगर निगम  में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के फैसले से साफ है कि लोगों का भरोसा पार्टी में बरकरार है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से निगम चुनाव के लिए मेहनत की वो काबिलेतारीफ है। 

गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम , उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में भाजपा ने अपनी जीत का परचम एक बार फिर लहराया है। पिछले 10 वर्ष से नगर निगमों पर काबिज भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनावों से काफी बेहतर रहा है। निगम चुनाव में करारी शिकस्त के बाद आप ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ियों को जिम्मेदार बताया। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ये मोदी लहर नहीं है बल्कि ईवीएम लहर है।

ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जो लोग इस तरह का आरोप लगा रहे हैं, वो लोग जनता का अपमान कर रहे हैं, जनता के विवेक पर सवाल खड़ा करना उचित नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस और आप में खलबली

chat bot
आपका साथी