मोदी ने कल्याण सिंह व मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन पर बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर बधाई दी है।

By Sachin kEdited By: Publish:Mon, 05 Jan 2015 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jan 2015 04:40 PM (IST)
मोदी ने कल्याण सिंह व मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन पर बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर बधाई दी।

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह से फोन पर बात कर उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही, उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना भी की है।

मोदी ने ट्वीटर पर मुरली मनोहर जोशी को बधाई देते हुए कहा कि जोशी को जन्म दिन की बधाई। उनकी विद्वता व सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अपार है। मैं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।

पढ़ेंः लखनऊ में जन्मदिन मना रहे हैं कल्याण सिंह

मदरसे का उद्घाटन करने को जोशी को न्योता

chat bot
आपका साथी