लेह में पारे ने लगाई डुबकी, -13.9 तापमान

कश्मीर घाटी में शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। श्रीनगर में तापमान इस मौसम में अभी तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर है। यहां पारा माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

By manoj yadavEdited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 06:57 PM (IST)
लेह में पारे ने लगाई डुबकी, -13.9 तापमान

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। श्रीनगर में तापमान इस मौसम में अभी तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर है। यहां पारा माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

पहलगाम में माइनस 6.2, गुलमर्ग में माइनस 3.4 और कुपवाड़ा में माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में लेह लगातार सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। यहां का तापमान माइनस 13.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार रात यहां पारा माइनस 12.5 डिग्री सेल्सियस था।

पढ़ेंः बर्फबारी : कुल्लू-मनाली में पर्यटकों के आने पर पाबंदी

पढ़ेंः बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत, कई मरे

chat bot
आपका साथी