जम्मू: महबूबा ने मंत्रियों को बांटे विभाग, निर्मल सिंह को दोहरी जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने के बाद महबूबा मुफ्ती ने अपने विभागों का बटवारा कर दिया है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Tue, 05 Apr 2016 08:56 AM (IST) Updated:Tue, 05 Apr 2016 09:20 AM (IST)
जम्मू: महबूबा ने मंत्रियों को बांटे विभाग, निर्मल सिंह को दोहरी जिम्मेदारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने के बाद महबूबा मुफ्ती ने अपने विभागों का बंटवारा कर दिया है। भाजपा-पीडीपी के गठबंधन वाली सरकार में वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल सिंह को दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की पहली महिला CM बनीं महबूबा, 22 मंत्रियों ने भी ली शपथ

डॉ निर्मल सिंह को उप मुख्यमंत्री के साथ बिजली विकास तथा आवास एवं शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष और पीडीपी विधायक हसीब ए. दर्बू को वित्त, संस्कृति, श्रम और रोजगार मंत्रालय सौंपा गया है।

पढ़ें: महबूबा के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही रियासत की सियासत मे नए दौर की शुरुआत

पीडीपी के नईम अख्तर जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री होंगे। पीडीपी की आईशा नकैश को आवास तथा शहरी विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। भाजपा नेता प्रिया सेठी को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, बागवानी, पुष्पकृषि और पार्कों (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

chat bot
आपका साथी