महिला का फेसबुक अकाउंट बना अपलोड की अश्लील तस्वीर

शालीमार बाग इलाके में झगड़ा होने पर एक युवक ने पड़ोसी महिला को बदमान करने के लिए उसका फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक रोहित बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ व्यवसाय करती है। कुछ साल पहले घर बनान

By Edited By: Publish:Fri, 01 Mar 2013 09:38 AM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2013 01:54 PM (IST)
महिला का फेसबुक अकाउंट बना अपलोड की अश्लील तस्वीर

जासं, नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में झगड़ा होने पर एक युवक ने पड़ोसी महिला को बदमान करने के लिए उसका फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं।

पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक रोहित बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ व्यवसाय करती है। कुछ साल पहले घर बनाने के दौरान उनका पड़ोसी रोहित से झगड़ा हो गया था। रोहित भी व्यापार करता था। झगड़े के बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं थी। इसी बीच पिछले साल जुलाई में महिला के फोन पर अनजान लोगों के एसएमएस और मिस कॉल आने लगे।

महिला इस बात को नजरअंदाज करती रही। तभी उसकी एक सहेली ने उसके नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर अश्लील तस्वीर होने की बात बताई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विभिन्न आइपी एड्रेस से इस अकाउंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाद में आइपी एड्रेस की जांच कर आरोपी को दबोच लिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी