मध्य प्रदेश: 17 साल बाद दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराई FIR,नहीं पता था आरोपित का नाम!

मध्य प्रदेश के इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता ने 17 साल बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। दरअसल आरोपित का नाम ना पता होने के चलते उसने इतने सालों तक एफआइआर दर्ज नहीं कराई थी। जानें पूरा मामला।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 08:21 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 08:21 AM (IST)
मध्य प्रदेश: 17 साल बाद दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराई FIR,नहीं पता था आरोपित का नाम!
मध्य प्रदेश: 17 साल बाद दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराई FIR,नहीं पता था आरोपित का नाम!

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक महिला ने 17 साल बाद एक आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में एफआइआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि एफआइआर देरी से कराने की वजह के पीछे उसे आरोपित का नाम ना पता होना था। साल 2020 में सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए उसे आरोपित का नाम पता चला, जिसके बाद उसनें इंदौर में एफआइआर दर्ज कराने का फैसला लिया। महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ ज्योति शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक फैसले को खारिज कर दिया था। इस फैसले में दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता से राखी बंधवाने की शर्त पर जमानत देने के बारे में कहा गया था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न अदालतों के न्यायाधीशों को महिलाओं के खिलाफ अपराध खासकर दुष्कर्म से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिए थे।

chat bot
आपका साथी