लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह होंगे सेना के नए DGMO, जानें कब संभालेंगे पदभार

DGMO के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा सहित भारतीय सेना के विभिन्न अभियानों की निगरानी करेंगे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 11:43 PM (IST)
लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह होंगे सेना के नए DGMO, जानें कब संभालेंगे पदभार
लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह होंगे सेना के नए DGMO, जानें कब संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली, प्रेट्र। आतंकवाद रोधी अभियानों का वृहद अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भारतीय सेना के अगले सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) होंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे। वह अभी नगरोटा स्थित सेना की 16वीं कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग के रूप में तैनात हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह 15 अक्टूबर को नए DGMO के रूप में पदभार संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को पूर्वी कमान का नया जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया है।

DGMO के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा सहित भारतीय सेना के विभिन्न अभियानों की निगरानी करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने वाले समूह में शामिल थे।

वेलिंगटन (तमिलनाडु) स्थित डिफेंस सर्विस स्टाफ और महू स्थित आमी वॉर कॉलेज के छात्र रहे परमजीत सिंह का कश्मीर घाटी में सेना की तैनाती में भी अहम योगदान रहा है। सियाचिन ग्लेशियर जैसे ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों में भी सिंह का लंबा अनुभव है।

उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों का संचालन करने में बिताया है। लेफ्टिनेट जनरल परमजीत सिंह 1982 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और जनवरी 1984 में उनका पैराशूट रेजिमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी