रिश्वतखोरी में लुई बर्जर का पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार

घूस देकर जलविकास परियोजनाओं का ठेका हासिल करने के मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने लुई बर्जर के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यकाम मोहंती को गिरफ्तार कर लिया है। 2010 में ठेका दिए जाने के समय वह अमेरिकी फर्म के भारत प्रमुख थे।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 06:41 PM (IST)
रिश्वतखोरी में लुई बर्जर का पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार

पणजी। घूस देकर जलविकास परियोजनाओं का ठेका हासिल करने के मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने लुई बर्जर के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यकाम मोहंती को गिरफ्तार कर लिया है। 2010 में ठेका दिए जाने के समय वह अमेरिकी फर्म के भारत प्रमुख थे। मोहंती को उनके गुड़गांव स्थित आवास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इससे एक दिन पहले उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि उनको नेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में उनका बयान भी लिया गया है। इस घोटाले में गिरफ्तार होने वाले मोहंती दूसरे अधिकारी हैं। पुलिस ने पिछले सप्ताह ही परियोजना निदेशक आनंद वाचासुंदर को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि न्यू जर्सी की जिला अदालत लुई बर्जर के आला अधिकारियों को भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया और कुवैत जैसे देशों में घूस देकर ठेका हासिल करने का दोषी ठहरा चुकी है। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि 2009-2010 में गोवा के एक मंत्री और अन्य अधिकारियों को इस मामले में छह करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत दी गई थी। हालांकि न्याय विभाग ने किसी का नाम उजागर नहीं किया है। रिश्वतखोरी मामले की जांच कर रही अपराध शाखा तत्कालीन मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और पीडब्ल्यूडी मंत्री चर्चिल अलेमाओ से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री कामत तक पहुंची घूसकांड की आंच

chat bot
आपका साथी