दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार से करीब चार डिग्री ज्यादा रहा।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 10:34 AM (IST)
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली, जेएनएन। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार देर रात से लगातार झमाझम बारिश जारी है, जिससे मंगलवार सुबह सुहावने मौसम के साथ कई जगह सड़कों पर लंबा जाम भी देखने को मिला।  मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में और गिरावट  आएगी।

रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार से करीब चार डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मॉनसून की गति भी लगभग ठीक चल रही है। दूसरे वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर दिल्ली और एनसीआर में पड़ रहा है। यही कारण है कि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

#Darjeeling: Indefinite strike called by Gorkha Janmukti Morcha enters into ninth day #Gorkhaland pic.twitter.com/2MoTfiStdH

— ANI (@ANI_news) June 20, 2017

बता दें कि शनिवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई थी। इस वजह से तापमान सामान्य से नीचे आ गया था। लेकिन रविवार को दिन में तेज धूप और शाम में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था।

वहीं, दूसरी तरफ  मुंबई में मानसून कमजोर पड़ने से पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून आने में देरी हो सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने इस बार समय पर मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया था। मगर, मुंबई आने के बाद सिस्टम कमजोर पड़ गया है, जिससे पश्चिमी मप्र तक मानसून 25 जून के बाद ही आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार, भाजपा ने सबको चौंकाया

यह भी पढ़ें: मिशन मार्स के एक हजार दिन पूरे, नासा अगले चरण की तैयारी में

chat bot
आपका साथी