भूमि व अन्य विधेयक इसी सत्र में होंगे संसद में पेश : वेंकैया

भूमि अधिग्रहण और कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों के संसद के इस महीने से शुरू हो रहे सत्र में लाए जाने की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को इन विधेयकों को पारित कराने में मदद करनी चाहिए।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 06:24 PM (IST)
भूमि व अन्य विधेयक इसी सत्र में होंगे संसद में पेश : वेंकैया

हैदराबाद । भूमि अधिग्रहण और कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों के संसद के इस महीने से शुरू हो रहे सत्र में लाए जाने की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को इन विधेयकों को पारित कराने में मदद करनी चाहिए। नायडू ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि भूमि विधेयक वक्त की जरूरत है। वक्त बीता जा रहा है। दुनिया तेजी से आगे ब़़ढ रही है। भारत पीछे नहीं रह सकता। संसद को राजनीतिक खेल और बाधाएं पैदा करने के बजाय खुद को काम करने वाला साबित करना होगा।

राज्यों को शामिल कर गहन विचार-विमर्श के बाद भूमि विधेयक को लाए जाने को रेखांकित करते हुए नायडू ने कहा कि विचार-विमर्श में कांग्रेस शासित राज्यों को भी शामिल किया गया था।

विपक्ष के कहने पर किए हैं संशोधन

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राजग सरकार ने पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण जैसे कांग्रेसी नेताओं समेत विभिन्न पक्षों द्वारा दिए गए सुझावों के मद्देनजर भूमि विधेयक में संशोधन किए हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन दुर्भाग्यवश, कांग्रेस राजनीतिक कारणों से केवल विरोध के लिए इसका विरोध कर रही है। मेहरबानी करके केवल विरोध के लिए विरोध मत करिए। सृजनात्मक बनें। कुछ समाचार रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भूमि विधेयक पर दुष्प्रचार किया।

ये बिल लाए जाएंगे

भूमि अधिग्रहण बिल के अलावा सरकार जीएसटी बिल, रियल एस्टेट डेवलपमेंट एंड रेग्युलेशन बिल, अनडिसक्लोज्ड फॉरेन इनकम एंड एसेट्स इंपोसिशन ऑफ टैक्स बिल 2015, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन बिल, रीजनल रूरल बैंक्स बिल लाने पर विचार कर रही है।

पढ़ें : भूमि अधिग्रहण बिल की खातिर संसद से सड़क तक संघर्ष का एलान

कांग्रेस ने लैंड बिल व किसानों को मुआवजे पर मोदी को घेरा

chat bot
आपका साथी