केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना में देरी

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना में देरी हो सकती है।

By Manoj YadavEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 09:15 PM (IST)
केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना में देरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना में देरी हो सकती है। इस पर साल के अंत में या अगले साल काम शुरू हो सकता है। परियोजना देश में नदियों को जोड़ने का पहला प्रयास है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि परियोजना इस साल के प्रारंभ में शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन अभी तक विभिन्न बोर्डों से मंजूरी नहीं मिली है जिसके चलते देरी होगी।

उन्होंने बताया, "परियोजना के लिए वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग की मंजूरी अभी प्रक्रिया में है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की इस महीने होने वाली बैठक में मध्य प्रदेश से मिली मंजूरी पर विचार होने की उम्मीद है। इन मंजूरियों और स्थानीय लोगों को दूसरे स्थानों पर बसाने में कुछ वक्त लगेगा। इसे ध्यान में रखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि इस साल के आखिर या अगले वर्ष के शुरू में काम शुरू हो सकता है।" पिछले साल केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा था कि केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना जनवरी-फरवरी में शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी