कर्नाटक में दर्ज हुए 1,105 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14 हजार के पार

कर्नाटक में 1105 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं वहीं राजधानी बेंगलुरु में 738 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब राज्य में संक्रमित की कुल संख्या 14 हजार से बढ़कर 14295 पहुंच गई है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 08:21 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 08:21 AM (IST)
कर्नाटक में दर्ज हुए 1,105 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14 हजार के पार
कर्नाटक में दर्ज हुए 1,105 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14 हजार के पार

बेंगलुरु, आइएएनएस। कर्नाटक में 1,105 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं वहीं राजधानी बेंगलुरु में 738 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब राज्य में संक्रमित की कुल संख्या 14 हजार से बढ़कर 14,295 पहुंच गई है। जबाकि 19 लोगों ने कोरोना से मौत हो गई।  यह पर कुल मरनेवालों की संख्या 226 तक पहुंच गई है। 

बता दें कि देश इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस वायरस का प्रकोप इस वक्त पूरी दुनिया में बना हुआ है। कर्नाटक की पहला ऐसा राज्य है जहां पर कोरोना से पहली मौत हुई थी हालांकि इससे पहले संक्रमित मामले केरल से सामने आए थे। कर्नाटक में हुई पहली मौत के बाद यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। अभी फिलहाल समूचे देश में संक्रमितों की संख्या पाच लाख 48 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 16 हजार 475 तक पहुंच गई है। पूरी दुनिया में भारत चौथे नंबर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहीं ज्यादा देश अमेरिका है।

देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 1 लाख 64 हजार 626 तक पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 7,429 तक पुहंच गई है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 83,077 तक पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 2,623 तक पहुंच गई है। दिल्ली के बाद तमिलनाडु तीसरे नंबर पर प्रभावित राज्य है। इसके बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, राजस्थान और तेलंगाना है। प्रत्येक दिन इन राज्यों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 

इंसान से इंसान को फैलने वाले इस वायरस की अभी कोई वैक्सीन तैयार नहीं बन पाई है। ऐसे में सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। ऐसे में खतरा अभी टला नहीं है। सभी देश अपने स्तर पर एहितयात बरत रहे हैं और इस संक्रमण से लड़ रहे हैं। 

 
chat bot
आपका साथी