कन्हैया को महाराष्ट्र विधान परिषद में नहीं मिला प्रवेश

कन्हैया कुमार को मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही देखने की मंजूरी नहीं मिली।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Tue, 02 Aug 2016 08:01 PM (IST) Updated:Tue, 02 Aug 2016 08:11 PM (IST)
कन्हैया को महाराष्ट्र विधान परिषद में नहीं मिला प्रवेश

मुंबई। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही देखने की मंजूरी नहीं मिली। कन्हैया का कहना है कि उनके पास वैध पास था, फिर भी उन्हें इजाजत नहीं दी गई।

कन्हैया ने कहा, "मैं पृथक विदर्भ के मुद्दे पर विधान परिषद में होने वाली कार्यवाही देखना चाहता था। इसके लिए मुझे दोपहर 12 से एक बजे का समय आवंटित किया गया था। मैं करीब 12ः20 बजे वहां पहुंच भी गया, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने टाल-मटोल जारी रखा और तय समय के भीतर मुझे प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी।" कन्हैया ने इस घटना को "लोकतंत्र की हत्या" करार दिया है। उन्होंने भाजपानीत सरकार के जनता विरोधी होने का दावा किया।

विदर्भ पर कोई प्रस्ताव नहीं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को विधानसभा को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार के पास पृथक विदर्भ का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस मुद्दे पर विधान परिषद में विपक्षी दलों ने कार्यवाही का बहिष्कार किया। विपक्षी दलों की मांग थी कि मुख्यमंत्री सदन में "अखंड महाराष्ट्र" का प्रस्ताव लाएं।

अफनागिस्तान में मौलवी ने 6 साल की बच्ची से किया निकाह, कहा- तोहफे में मिली है

ट्रंप की पत्नी के बाद हिलेरी क्लिंटन की विवादित पेंटिंग, बाद में पहनाया नकाब

chat bot
आपका साथी