जोशी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को बुधवार को विदेशियों को दिया जाने वाला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ फ्रेंडशिप से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के रिश्ते को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका के लिए दिया गया है।

By Edited By: Publish:Thu, 19 Jun 2014 05:34 AM (IST) Updated:Thu, 19 Jun 2014 08:30 AM (IST)
जोशी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को बुधवार को विदेशियों को दिया जाने वाला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ फ्रेंडशिप से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के रिश्ते को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका के लिए दिया गया है।

भारत दौरे पर आए रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री ओ रोगोजिन ने यहां रूसी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में जोशी को यह सम्मान प्रदान किया। रूसी उपप्रधानमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में जोशी ने कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों के साथ वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग, संयुक्त शोध एवं प्रकाशन से जुड़ी गतिविधियों, सेमिनार, सम्मेलनों और प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान की शुरुआत की थी और उनका इंतजाम किया था। सम्मान ग्रहण करने के बाद जोशी ने कहा कि भारत और रूस की रणनीतिक साझीदारी अनोखी और बहुआयामी है।

राज्यपालों को लेकर मचा घमासान, नई नियुक्ति की कवायद

chat bot
आपका साथी