जदयू ने की अश्विनी चौबे के बेटे के समर्पण की अपील

गठबंधन का हवाला देते हुए त्यागी ने कहा कि अश्विनी चौबे के बेटे अरिजित शाश्वत को कानून के आगे समर्पण कर उदाहरण पेश करना चाहिए।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Tue, 27 Mar 2018 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 27 Mar 2018 10:05 PM (IST)
जदयू ने की अश्विनी चौबे के बेटे के समर्पण की अपील
जदयू ने की अश्विनी चौबे के बेटे के समर्पण की अपील

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। जदयू ने भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन की दुहाई देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के आत्मसर्मपण करने की अपील की है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी के अनुसार वे राजग गठबंधन को और मजबूत स्थिति में देखना चाहते हैं, जैसा कि 2010 में था। उस समय राजग गठबंधन प्रमुख विपक्षी दल राजद को विधानसभा में 22 सीटों पर सिमटाने में सफल रही थी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था समेत सभी मुद्दे पर बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की सरकार देश में उदाहरण साबित करे। लेकिन इसके लिए सभी को कानून का सम्मान करना होगा।

गठबंधन का हवाला देते हुए त्यागी ने कहा कि अश्विनी चौबे के बेटे अरिजित शाश्वत को कानून के आगे समर्पण कर उदाहरण पेश करना चाहिए। गौरतलब है कि रामनवमी जुलूस के दौरान भागलपुर में भड़की हिंसा को लेकर अरिजित शाश्वत आरोपों के घेरे में हैं और पुलिस की एफआइआर में उनका शामिल है।

chat bot
आपका साथी