Jagran Dialogues: मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग करते हैं PM मोदी पर भरोसा

Jagran Dialogue दैनिक जागरण के साथ एक विशेष साक्षात्कार में परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डॅा जितेंद्र सिंह ने देश की मौजूदा राजनीति से लेकर आगामी चुनाव में भाजपा की तैयारी को लेकर खुलकर बातचीत की।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 19 Jan 2023 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jan 2023 10:26 PM (IST)
Jagran Dialogues: मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग करते हैं PM मोदी पर भरोसा
दैनिक जागरण के साथ एक विशेष साक्षात्कार में राज्यमंत्री डॅा जितेंद्र सिंह ने की बातचीत।

नई दिल्ली, जेएनएन। दैनिक जागरण के साथ एक विशेष साक्षात्कार में परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डॅा जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'जो भारत की क्षमता है, जो शायद पहली परखी नहीं गई थी, मोदी सरकार ने उजागर करने का काम हुआ है। हम स्पेस के क्षेत्र में प्रथम श्रेणी में आकर खड़े हुए हैं।' उन्होंने जागरण डायलॅाग के प्रोग्राम में स्मृति रस्तोगी के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते भारत के वर्चस्व से लेकर मौजूदा राजनीतिक हालत तक पर चर्चा की।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जितेंद्र सिंह ने उठाया सवाल

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार शाम जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा को लेकर जितेंद्र सिंह ने कहा कि दरअसल, आम जन मानस में इस यात्रा को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं है। जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि जब जम्मू कश्मीर में झंडा चढ़ाने पर मनाही थी, तब कांग्रेस ही जम्मू कश्मीर के पूर्ण विलय में बाधा बने हुए थे।'

उन्होंंने आगे कहा कि बीजेपी ने सात दशकों तक जम्मू कश्मीर के विलय के लिए संघर्ष किया। जब जम्मू कश्मीर में आतंक चरम पर था, उस समय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई भाजपा के नेता ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के लाल चौंक पर तिरंगा फहराया था। तकरीबन कुछ साल पहले सुषमा स्वराज और अरूण जेटली जैसे नेता जब कश्मीर गए थे, तो उन्हें हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था। उस समय कांग्रेस किसी और लहजे में बात कर रहे थे। अब जबकि जम्मू कश्मीर का पूरी तरह से देश में विलय हो चुका है, तो अब ये (कांग्रेस ) कौन सा जोड़ने चले हैं। दरअसल, कांग्रेस की राजनीति अलगाववाद के साए में पनपती रही। हालांकि अब जम्मू कश्मीर के लोगों का मन बदल चुका है और श्रीनगर का आम इंसान भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास का हिस्सा बनना चाहता है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है भाजपा: जितेंद्र सिंह

भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में यह चर्चा हुई है कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में आएगी और बीजेपी ने गरीब कल्याण योजना का संकल्प लिया है। आगामी लोकसभा में भाजपा की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा, 'दरअसल, भाजपा के कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी 24 घंटे काम करती है न कि सिर्फ चुनाव के समय ही यह एक्टिव रहती है। हम (भाजपा) हर समय हर काम के लिए तैयार रहते हैं। देश में मौजूद भाजपा का हर कार्यकर्ता हर समय पार्टी के लिए तैयार है।'

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में जो योजनाएं लागू की गई है उन्होंने एक नई राजनीतिक संस्कृति देश को जन्म दिया है। उदाहरण के तौर पर जब देश में महिलाओं को उज्जवला योजना के जरिए गैस बांटे गए तो महिलाओं से उनका जात, धर्म नहीं पूछा गया। जनता को यह लगता है कि हमारा भविष्य भाजपा ही संवारेगी। आज के समय युवाओं के सोचने का ढंग बदल चुका है और युवा के वोट मायने रखते हैं।

देश के लोगों को पीएम मोदी पर है भरोसा: जितेंद्र सिंह

पीएम मोदी की लोकप्रियता को लेकर जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह स्वंय में एक 'केस स्टडी' है। पीएम मोदी का पूरे देश में मान्यता है। दरअसल, इसके पीछे कड़ी और ईमानदारी से की गई मेहनत है। देश के लोग पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरना काल के बाद हमारे देश की क्षमता उजागर हुई, इसके पीछे पीएम मोदी के नेतृत्व का बड़ा हाथ है। आज विश्व के विकसित देश भी भारत की ओर देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया, भारत के पीछे चलने के लिए तैयार है। दरअसल आज के समय शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि जैसे कई क्षेत्रों में विज्ञान और टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान है। पीएम मोदी ने देश में टेक्नोलॉजी को बढ़ाने में बड़ योगदान दिया है। उन्होंने देश में स्टार्टअप करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। आज के समय देश में 100 से अधिक यूनिकॅार्न हो गए हैं। वहीं, 300 से ज्यादा स्टार्टअप खुल चुके हैं।'

जानें अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की भागीदारी को लेकर क्या बोले जितेंद्र सिंह

दरअसल, भारत में आईआईएसएफ (India International Science Festival) शुरू होने वाला है। इस साइंस फेस्टिवल को लेकर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के पीछे सरकार की मकसद है कि खिलौने जैसे चीजों में टेक्नोलॉजी का कैसे बेहतर उपयोग किया जा सकता है, उसपर ध्यान केंद्रित होगा। इस कार्यक्रम के पीछे मकसद है कि नए टेक्नोलॉजी की मदद आम लोगों तक पुहंचे।

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की भागीदारी को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में पीपीपी मॅाडल के जरिए स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप किए जा रहे हैं। आज के समय हम (भारत) अमेरिका के सेटेलाइट को अंतरिक्ष भेज रहे हैं। हमारा विशेष ध्यान अभी 'गगनयान मिशन' पर है। स्पेस टेकनॅालोजी का उपयोग देश के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Jagran Dialogues: 'द आर्किटेक्ट आफ द न्यू बीजेपी' के लेखक अजय सिंह ने कहा- भाजपा एक सक्षम और मजबूत संगठन है

chat bot
आपका साथी