Indian Navy: पाकिस्तानी के लिए फिर देवदूत बनी भारतीय नौसेना, आपात संदेश के बाद बचाई जान

Indian Navy Rescue Operation भारतीय नौसेना ने फिर देवदूत बनकर मुसीबत में फंसे पाकिस्तानी की जान बचाई। नौसेना ने ईरानी नौका अल रहमानी पर सवार पाकिस्तानी चालक दल के सदस्य की जान बचाई। नौसेना इससे पहले मार्च में अरब सागर में ईरानी जहाज अल-कंबर का अपहरण करने वाले नौ समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण के लिए विवश करके 23 पाकिस्तानियों को बचाया था।

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 04 May 2024 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 04 May 2024 07:18 PM (IST)
Indian Navy: पाकिस्तानी के लिए फिर देवदूत बनी भारतीय नौसेना, आपात संदेश के बाद बचाई जान
पाकिस्तानी के लिए फिर देवदूत बनी भारतीय नौसेना (फोटो: @indiannavy)

HighLights

  • ईरानी नौका पर सवार पाकिस्तानी ने लगाई थी बचाने की गुहार
  • नौसेना के आएनएएस सुमेधा ने आपात संदेश पर की कार्रवाई

एएनआई, नई दिल्ली। Pakistan Citizen Rescue: भारतीय नौसेना ने फिर देवदूत बनकर मुसीबत में फंसे पाकिस्तानी की जान बचाई। ईरानी नौका पर सवार पाकिस्तानी ने बचाने की गुहार लगाई थी। नौसेना के आईएनएस सुमेधा ने आपात संदेश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ईरानी नौका अल रहमानी पर सवार पाकिस्तानी चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता देकर उनकी जान बचाई।

नौसेना इससे पहले मार्च में अरब सागर में ईरानी जहाज अल-कंबर का अपहरण करने वाले नौ समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण के लिए विवश करके 23 पाकिस्तानियों को बचाया था।

नौसेना के प्रवक्ता द्वारा एक्स पर पोस्ट किया, आपात संदेश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अरब सागर में तैनात युद्धपोत आइएनएस सुमेधा ने मछली पकड़ने वाली ईरानी नौका अल रहमानी को 30 अप्रैल को रोका। जहाज की बोर्डिंग टीम और चिकित्सा विशेषज्ञ नौका पर चढ़े और नौका के 20 सदस्यीय पाकिस्तानी चालक दल के एक सदस्य को चिकित्सा सहायता देकर उसकी जान बचाई। उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। चिकित्सीय प्रबंधन के बाद अब वह राहत महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें: भारतीय युद्धपोत का ताबड़तोड़ एक्शन, पनामा ध्वज वाले जहाज पर हुए हमले का दिया करारा जवाब

In a swift response to a distress call, #INSSumedha, mission deployed for #antipiracy ops in the #ArabianSea provided critical medical assistance to an Iranian FV (with 20 Pakistani crew), for a near drowning case of one if its crew member.@SpokespersonMoD @DefenceMinIndia pic.twitter.com/rM1h31Mv7a— SpokespersonNavy (@indiannavy) May 4, 2024

संकटग्रस्त तेल टैंकर को रोका

नौसेना के जहाज आइएनएस कोच्चि ने 28 अप्रैल को पनामा के झंडे वाले संकटग्रस्त कच्चे तेल टैंकर एमवी एंड्रोमेडा स्टार पीएम को रोका और स्थिति का आकलन करने के लिए नौसेना के हेलीकाप्टर ने हवाई टोही की थी। जोखिम मूल्यांकन के लिए संकटग्रस्त टैंकर पर विस्फोटक आयुध निपटान ( ईओडी) टीम को भी तैनात किया गया था। कुल 30 चालक दल (22 भारतीय नागरिकों सहित) सुरक्षित हैं। टैंकर अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में पकड़ी 940 किलोग्राम ड्रग्स की खेप, 'क्रिमसन बाराकुडा' के तहत मार्को कमांडो ने की कार्रवाई

chat bot
आपका साथी