राष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल अश्वनी कुमार का इस्तीफा किया मंजूर

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को नागालैंड के राज्यपाल डॉ. अश्वनी कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया। मेघालय के राज्यपाल कृष्णकांत पॉल को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीबीआइ के निदेशक रहे चुके अश्विनी कुमार को 21 मार्च 2013 को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। केंद्र में नई सरकार बनने क

By Edited By: Publish:Fri, 27 Jun 2014 12:14 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jun 2014 04:33 PM (IST)
राष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल अश्वनी कुमार का इस्तीफा किया मंजूर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को नागालैंड के राज्यपाल डॉ. अश्वनी कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया। मेघालय के राज्यपाल कृष्णकांत पॉल को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सीबीआइ के निदेशक रहे चुके अश्विनी कुमार को 21 मार्च 2013 को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। केंद्र में नई सरकार बनने के बाद उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया था।

दूसरी ओर, कर्नाटक के राज्यपाल पद से हंसराज भारद्वाज के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पढ़ें : राजनाथ ने दिए संकेत, अगले हफ्ते नियुक्त होंगे छह नए राज्यपाल

chat bot
आपका साथी