इंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी को खोजने में मदद के लिए सामने आया भारत, डीएसआरवी को विशाखापट्टनम से भेजा

इंडोनेशिया प्रशिक्षण अभियान के दौरान बुधवार को बाली द्वीप के नजदीक से गायब हुई पनडुब्बी केआरआई नानग्गला 402 की खोज के लिए भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हिकल (डीएसआरवी) को विशाखापट्टनम से भेजा है। पढ़ें पूरी खबर।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 02:38 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 02:38 PM (IST)
इंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी को खोजने में मदद के लिए सामने आया भारत, डीएसआरवी को विशाखापट्टनम से भेजा
इंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी को खोजने में मदद के लिए सामने आया भारत

नई दिल्ली, एएनआइ। इंडोनेशिया की मदद के लिए अब भारत की तरफ से हाथ आगे बढ़ाया गया है। इंडोनेशिया  प्रशिक्षण अभियान के दौरान बुधवार को बाली द्वीप के नजदीक से गायब हुई पनडुब्बी केआरआई नानग्गला 402 की खोज के लिए भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हिकल (डीएसआरवी) को विशाखापट्टनम से भेजा है। भारतीय नौसेना की तरफ से कहा गया कि लापता पनडुब्बी को खोज निकालने में इंडोनेशियाई नौसेना की मदद के लिए यह कदम उठाया गया है।

पनडुब्बी में सवार थे 53 लोग

बता दें कि इंडोनेशिया की सेना ने बुधवार को बताया था कि बाली द्वीप के करीब एक पनडुब्बी लापता हो गई है, जिसमें 53 लोग सवार थे। इसके बाद से इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी हुई है। सेना प्रमुख हादी जहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रही थी उसकी दौरान लापता हो गई। 

chat bot
आपका साथी