'अगले कुछ दशकों के बाद भारत चंद्रमा से ऊर्जा लेने में सक्षम हो सकता है'

इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्ष 2030 तक भारत अपनी ऊर्जा की जरूरतों को चंद्रमा से पूरी कर सकता है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 09:12 AM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 10:41 AM (IST)
'अगले कुछ दशकों के बाद भारत चंद्रमा से ऊर्जा लेने में सक्षम हो सकता है'
'अगले कुछ दशकों के बाद भारत चंद्रमा से ऊर्जा लेने में सक्षम हो सकता है'

नई दिल्ली, आईएएनएस। अब वो दिन दूर नहीं जब भारत चंद्रमा से ऊर्जा के संसाधनों को पूरा करने में सक्षम होगा। ये बात इसरो के साथ जुड़े एक वैज्ञानिक ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर शिवथानू पिल्लई ने यहां कहा कि भारत ऊर्जा के संसाधनों को चंद्रमा से पूरा कर सकता है।

उन्होंने बताया कि साल 2030 तक संभव है कि भारत ऊर्जा की जरूरतों को चंद्रमा से पूरा कर पाए। पिल्लई ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- जो रूस-अमेरिका नहीं कर पाए, वो भारत ने आजादी के 15 साल बाद शुरू किया और एक नहीं, रचे कई इतिहास

इस कार्यक्रम के दौरान पिल्लई ने बताया कि कई देश इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और चंद्रमा पर भरपूर मात्रा में हीलियम है, जो विश्व की ऊर्जा की खपत को पूरा कर सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ ही दशकों में लोग चांद पर हनीमून मनाने भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ISRO Satellite Launch: इतिहास रचने के बाद अब होगी चीन से टक्कर क्योंकि...

chat bot
आपका साथी