India Coronavirus News: 22 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, पिछले 24 घंटे में लगभग 70 हजार केस मिले

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 30 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं और 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 70 हजार मामले सामने आए हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 10:05 AM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 10:05 AM (IST)
India Coronavirus News: 22 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, पिछले 24 घंटे में लगभग 70 हजार केस मिले
India Coronavirus News: 22 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, पिछले 24 घंटे में लगभग 70 हजार केस मिले

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 30 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं और 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 69,239 मामले सामने आ गए हैं और 912 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान आठ लाख एक हजार 147 सैंपल टेस्ट हुए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 30 लाख 44 हजार 941 मामले सामने आ गए हैं। एक्टिव केस सात लाख सात हजार 668 हो गया है। 22 लाख 80 हजार 706 मरीज ठीक हो गए हैं और 56 हजार 706 लोगों की मौत हो गई है। देश में तीन करोड़ 52 लाख 92 हजार 220 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 74.90 फीसद और डेथ रेट 1.86 फीसद है।

दिल्ली में  एक्टिव केस 11,500 के पार 

पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या इतनी अधिक पहुंची है। हालांकि, मरीजों के ठीक होने की दर 90.07 फीसद बरकरार है।  शनिवार को कोरोना के 1412 नए मामले आए और 1230 मरीज ठीक हुए। 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक कोरोना के एक लाख 60 हजार 16 मामले आ चुके हैं जिनमें से एक लाख 44 हजार 138 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव की संख्या बढ़कर 11,594 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 4284 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना के छह लाख 71 हजार मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के छह लाख 71 हजार 942  मामले सामने आ गए। एक लाख 69 हजार 833 एक्टिव केस है। चार लाख 80 हजार 114 मरीज ठीक हो गए हैं। 21 हजार 995 मरीजों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक लाख 82 हजार 453 मामले सामने आ गए हैं 48 हजार 291 एक्टिव केस है। इनमें से एक लाख 31 हजार 295 एक्टिव केस है। 2867 मरीजों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी