Coronavirus India: भारत में 10 लाख आबादी पर सिर्फ 5 हजार मामले, 91 फीसद हुए ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 470 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 122111 हो गई है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 03:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 03:05 PM (IST)
Coronavirus India: भारत में 10 लाख आबादी पर सिर्फ 5 हजार मामले, 91 फीसद हुए ठीक
भारत में 10 लाख आबादी पर कोरोना के सिर्फ 5 हजार मामले।

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले लगातार तीसरे दिन 6 लाख से नीचे रहे। आंकड़ों के अनुसार, देश में 5 लाख 70 हजार 458 एक्टिव केस हैं, जो कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है। मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोन के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना संक्रमितों की तादात दुनिया में सबसे कम हैं। भारत के प्रति 10 लाख लोगों में 5,930 मरीज हैं।

वहीं, भारत में रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। देश में 24 घंटे के अंतराल में कुल 470 मौतें हुई हैं। प्रति 10 लाख आबादी पर भारत में मौतों की संक्या दुनिया में सबसे कम है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 81,84,082 हो गई, जिनमें से 74.91 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 470 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,22,111 हो गई है। देश में अब तक 74,91,513 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर 1.49 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 31 अक्टूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,91,239 नमूनों की जांच की गई।

chat bot
आपका साथी