जीका वायरस पर भारत भी सतर्क, नड्डा ने दी सतर्क रहने की हिदायत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तेजी से फैल रहे जीका वायरस पर नियमित रूप से नजर रखने को कहा गया है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वायरस से बचने का कोई उपाय नहीं होने के कारण इसे ‘बड़ी चिंता’ बताया है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2016 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2016 10:23 AM (IST)
जीका वायरस पर भारत भी सतर्क, नड्डा ने दी सतर्क रहने की हिदायत

नई दिल्ली। दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप के देशों में तेजी से फैल रहे जीका वायरस को लेकर भारत में भी सतर्कता शुरू हो गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस पर विचार के लिए शीर्ष स्तरीय बैठक की। साथ ही एक तकनीकी समूह को इस वायरस पर नियमित रूप से नजर रखने को कहा गया है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वायरस से बचने का कोई उपाय नहीं होने के कारण इसे ‘बड़ी चिंता’ बताया है।

आम तौर पर इस वायरस से प्रभावित लोगों को बुखार, चकते, जोड़ों का दर्द आदि की शिकायत होती है। इससे संक्रमित होने वाले लोगों में औसतन 20 फीसदी को ही समस्या होती है। इससे सबसे यादा खतरा गर्भवती महिलाओं और छोटे बचों को है।

नड्डा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रलय, स्वास्थ्य महानिदेशालय और वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ बैठक कर भारत के संबंध में इस खतरे पर विचार किया। बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘हम स्थिति पर गंभीरता से नजर रखे हुए हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भारत में इसका कोई खतरा पैदा हो, उससे पहले ही इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली जाए।’ साथ ही उन्होंने तुरंत एक तकनीकी समूह गठित कर इस पर नियमित नजर रखने को कहा है। बकौल नड्डा, ‘हम खास तौर पर निगरानी व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दे रहे हैं।’

दुनिया भर में मंडरा रहा जीका वायरस का खतरा, जानें क्या हैं लक्षण और उपाय

यह वायरस चूंकि मछरों से फैलता है और अब तक इनका कोई प्रभावी इलाज नहीं मिल सका है, इसलिए इसको लेकर दुनिया भर के देश बहुत आशंकित हैं। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ की महानिदेशक मारग्रेट चान ने इसका तुरंत कोई हल निकालने को जरूरी बताया है। डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी समूह की बैठक में उन्होंने कहा है कि जिस रफ्तार से यह फैल रहा है और इसको लेकर जिस तरह की अनिश्चितता है, वह बड़ी चिंता का विषय है।
डेंगू आदि बीमारियां फैलाने वाले एडिस इपिटी मछरों से ही जीका वायरस भी फैलता है। इसलिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रलय ने साफ पानी में पनपने वाले एडिस मछरों के प्रसार को रोकने पर ध्यान देने को कहा है।

पढ़ें: तेजी से फैल रहा है भयानक वायरस 'जीका', भारत पर भी मंडराया खतरा

chat bot
आपका साथी