Karnataka: बेंगलुरु में मशहूर शिक्षण संस्थानों पर IT विभाग का शिकंजा, कई ठिकानों पर मारी रेड

Bengaluru IT Raids कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर विभाग ने कई शिक्षण संस्थानों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इन संस्थानों के खिलाफ टैक्स चोरी के अलावा कई शिकायतें मिली थी। गुरुवार सुबह ही विभाग ने ये कार्रवाई की।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 23 Jun 2022 11:20 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2022 11:20 AM (IST)
Karnataka: बेंगलुरु में मशहूर शिक्षण संस्थानों पर IT विभाग का शिकंजा, कई ठिकानों पर मारी रेड
बेंगलुरु में आयकर विभाग का छापा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु, आइएएनएस। आयकर विभाग ने बेंगलुरु में कई प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा कसा है। आयकर विभाग की टीम बेंगलुरु में निजी शिक्षण संस्थानों के दफ्तरों और भवनों पर छापेमारी की। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारी सुबह से ही श्री कृष्णदेवराय शिक्षा संस्थान, रेवा विश्वविद्यालय और दिव्यश्री संस्थान के अलावा अन्य संस्थानों पर बेंगलुरु में छापेमारी की।

सभी संस्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कारपोरेट कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों की इमारतों पर 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक और गोवा क्षेत्र से आयकर अधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई में आयकर विभाग के 250 अधिकारियों की टीम शामिल थी।

क्यों हुई छापेमारी?

दरअसल, इन शिक्षण संस्थानों के खिलाफ आयकर विभाग को कई शिकायतें मिली थी। कई संस्थान विदेशी छात्रों से मोटी फीस वसूल रहे थे। ऐसा कर संस्थान सीटों को ब्लाक कर रहे थे। इनके खिलाफ टैक्स चोरी की भी शिकायतें मिली थी।

chat bot
आपका साथी