अब तक 392 की मौत, 12 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, जानें राज्‍यों के हालात

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में 1118 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 11933 पहुंच गई है। जानें राज्‍यों का हाल...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 06:43 AM (IST)
अब तक 392 की मौत, 12 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, जानें राज्‍यों के हालात
अब तक 392 की मौत, 12 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, जानें राज्‍यों के हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 1,118 नए मामले मिलें हैं जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 11,933 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 392 पर पहुंच गया है। हालांक‍ि 1,133 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। वहीं राज्य सरकारों की तरफ से मिली जानकारियों के मुताबिक, बुधवार को महाराष्ट्र में नौ, गुजरात और आंध्र प्रदेश में पांच-पांच, मध्य प्रदेश में चार, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु में दो-दो और उत्तर प्रदेश और मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

धारावी में निजामुद्दीन मरकज से लौटे शख्‍स की मौत

महाराष्ट्र में ज्यादा नए मामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। सरकार से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को राज्य में 234 नए केस सामने आए। इसमें अकेले मुंबई में 183 और पुणे में 44 मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,916 हो गई है। महाराष्ट्र में मुंबई की धारावी बस्ती में रहने वाले व्यक्ति की मौत हुई है, जो दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा था। इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती में कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की मौत हुई है, उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

मेघालय में डाक्‍टर की गई जान 

मेघालय में मरने वाला एक डॉक्टर है और सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टर की पत्नी समेत छह सदस्यों को भी संक्रमित पाया गया है। राज्य सरकारों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों में अंतर के बारे में अधिकारियों का कहना है कि राज्यों से आंकड़ें मिलने में देरी होती है और फिर उन्हें संकलित करने में भी समय लगता है इसके चलते यह अंतर आता है।

उत्तर प्रदेश में और 55 तब्लीगी संक्रमित

उत्तर प्रदेश में 75 नए केस सामने आए हैं, जिनमें 55 तब्लीगी हैं और संक्रमितों की संख्या 727 हो गई है। मध्य प्रदेश में 239 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 999 पर पहुंच गया है। 127 नए केस के साथ गुजरात में आंकड़ा 766 पर पहुंच गया है।

केरल में थमी रफ्तार

केरल में बुधवार को सिर्फ एक मामला सामने आया है। राज्य में कुल संक्रमित 387 हो गए हैं, जिनमें से 218 पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इस तरह केरल में अब सिर्फ 167 संक्रमित रह गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कर्नाटक में 19 नए केस सामने आए हैं और कुल 297 संक्रमित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में 29 नए केस मिले हैं और संख्या 502 हो गई है और तेलंगाना में छह नए मामले सामने आए हैं। वहां संक्रमितों की संख्या 650 हो गई है। तमिलनाडु में 38 मामले मिले हैं और अभी तक मिले संक्रमितों की संख्या 1,242 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में तीन सौ संक्रमित

राजस्थान में और 71 केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 1,076 पर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में 22 नए मामले मिले हैं और संख्या 300 पर पहुंच गई है, तीन नए मामलों के साथ पंजाब में 189 संक्रमित हो गए हैं। बंगाल में 23 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमित 213 हो गए हैं। लेकिन राज्य सरकार ने 17 नए मामले सामने आने और 132 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी दी है। हिमाचल में भी दो मामले सामने आए हैं और कुल 36 संक्रमित हो गए हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र -2,916

दिल्ली - 1,578

तमिलनाडु - 1,242

राजस्थान - 1076

मध्य प्रदेश - 999

गुजरात - 766

उत्तर प्रदेश - 740

तेलंगाना - 650

आंध्र प्रदेश - 525

केरल - 387

जम्मू-कश्मीर - 300

कर्नाटक - 279

बंगाल - 213

हरियाणा - 190

पंजाब - 189

बिहार - 70

ओडिशा - 60

उत्तराखंड - 37

हिमाचल प्रदेश - 36

छत्तीसगढ़ - 33

असम - 32

झारखंड - 28

चंडीगढ़ - 21

लद्दाख - 19

अंडमान-निकोबार -11

पुडुचेरी - 8

गोवा - 7

मेघालय -7

मणिपुर - 2

त्रिपुरा - 2

मिजोरम - 1

नगालैंड - 1

chat bot
आपका साथी