LIVE BLOG

सोनिया गांधी के घर पहुंचे आदित्य ठाकरे, शपथ ग्रहण में आने का दिया निमंत्रण

<p>उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के लिए सोनिया गांधी, एमके स्टालिन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को बुलावा भेजा गया है। इसके अलावा 400 किसान भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...</p>

TaniskPublish:Wed, 27 Nov 2019 08:15 AM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 10:46 PM (IST)
सोनिया गांधी के घर पहुंचे आदित्य ठाकरे, शपथ ग्रहण में आने का दिया निमंत्रण
सोनिया गांधी के घर पहुंचे आदित्य ठाकरे, शपथ ग्रहण में आने का दिया निमंत्रण

Highlights

  • उद्धव ठाकरे को बॉम्बे हाईकोर्ट की नसीहत
  • 400 किसान भी शपथ ग्रहण समारोह का बनेंगे हिस्सा
  • दादर स्थित शिवाजी पार्क में होना है शपथ ग्रहण समारोह
27/11/2019
10:28:09 pm

मार्गदर्शन और आशीर्वाद की जरूरत

दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास से निकलने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम सोनिया गांधी जी और डॉ. मनमोहन सिंह जी से मिले क्योंकि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद की हमें जरूरत है। अब हम वापस मुंबई लौट रहे हैं।

Shiv Sena leader Aaditya Thackeray after leaving from the residence of former PM Dr Manmohan Singh in Delhi: We met Sonia Gandhi ji & Dr Manmohan Singh ji as their guidance and blessings are necessary. Now we are returning to Mumbai. #Maharashtra pic.twitter.com/00W5PXoH14

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
9:57:57 pm

सोनिया गांधी को आमंत्रण

दिल्ली: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Delhi: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray at Congress interim president Sonia Gandhis residence to invite her for the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra, tomorrow. pic.twitter.com/RMw65ofgD0

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
9:44:20 pm

एनसीपी का होगा उपमुख्यमंत्री

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के विधायकों की बैठक के बाद प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि सरकार में सिर्फ एक ही उप मुख्यमंत्री होंगे और वह एनसीपी का होगा।

Praful Patel, NCP after attending meeting of NCP-Congress-Shiv Sena MLAs in Mumbai: There will be only one Deputy Chief Minister and that will be from NCP. #Maharashtra pic.twitter.com/dWU7bAr2J0

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
9:21:04 pm

सोनिया गांधी को आमंत्रित करने रवाना हुए आदित्य ठाकरे

मुंबई: उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित करने के लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे दिल्ली रवाना।

Mumbai: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray has left for Delhi to invite Congress interim president Sonia Gandhi for the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra, tomorrow. (file pics) pic.twitter.com/zxgmHu4TGv

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
9:09:51 pm

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। 

Delhi CM Arvind Kejriwal will not attend the swearing-in Ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra tomorrow, due to his private engagements. (file pic) https://t.co/6PCkvJZyzg pic.twitter.com/Lx9SdtJ1dx

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
8:55:43 pm

कांग्रेस-NCP-शिवसेना की बैठक खत्म

मुंबई: शिवसेना के उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के अहमद पटेल और महा विकास अगाड़ी के अन्य नेताओं की वाई बी चव्हाण केंद्र में चल रही बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले।

Mumbai: Shiv Senas Uddhav Thackeray, Congresss Ahmed Patel & other Maha Vikas Aghadi leaders leave after attending the meeting of Congress-Shiv Sena-NCP MLAs at Y.B. Chavan Center. #Maharashtra pic.twitter.com/cVPpO9IdL3

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
8:39:59 pm

शपथ ग्रहण के लिए 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती

मुंबई पुलिस: कल महाराष्ट्र सीएम के रूप में उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवाजी पार्क में लगभग 2000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Mumbai Police: Around 2000 police personnel will be deployed at Shivaji Park for the swearing in ceremony (Uddhav Thackeray as Maharashtra CM) tomorrow. pic.twitter.com/Nfsn48zsFn

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
7:34:15 pm

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर आरोप

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 के बाद से विपक्ष की यह आदत बन गई है कि पहले वह चर्चा की मांग करती है और जब सरकार जवाब देती है तो कांग्रेस वॉकआउट कर देती है। जब मैं जवाब देने के लिए खड़ी होती हूं, तब वह टिप्पणी करने लगते हैं। इसके बाद भी जब मैं बोलना जारी रखती हूं, तो वे संसद से बाहर चले जाते हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman: It is the habit of opposition since 2014 to demand a discussion & then walk out when its govts turn to reply.When I stand to give answers, they keep on making comments. If I continue, then they walk out. This is not good for democracy. https://t.co/FTb3Y5x4af pic.twitter.com/Wgyp7NLeQk

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
7:28:36 pm

मुख्यमंत्री के रूप में अजीत पवार के पोस्टर

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने बारामती में अजीत पवार का पोस्टर लगाया है। पोस्टर में कहा गया है... अब हमें तय करना है कि आपको क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। पूरा महाराष्ट्र आपको भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रहा है।

Maharashtra: Poster of Ajit Pawar put up in Baramati by Nationalist Congress Party (NCP) workers. Poster states "...let us decide now what you should or should not do. Whole Maharashtra is looking towards you as a future Chief Minister". pic.twitter.com/zc46JQ7Pwy

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
7:10:00 pm

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा

नेपाल के अरगखानची जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस के गिरने की वजह से 16 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (एएनआइ)

27/11/2019
6:17:49 pm

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट

दिल्ली: देश की आर्थिक स्थिति पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। वित्त मंत्री ने बताया कि 2009-2014 के अंत में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 6.4% थी, जबकि 2014-2019 के बीच यह 7.5% रही।

Delhi: Opposition MPs walk out of Rajya Sabha during Finance Minister Nirmala Sitharamans reply on economic situation of the country. pic.twitter.com/5Jm9koh5g5

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
5:49:48 pm

600 बार बिना बताए यात्राओं पर गए गांधी परिवार के सदस्य

एसपीजी बिल पर अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि गांधी परिवार के सदस्य बिना एसपीजी को बताए लगभग 600 बार यात्राओं पर गए हैं। इसके पीछे क्या राज छिपे थे? राजनाथ जी को देखिए, कई सालों तक सुरक्षाकर्मियों उन्हें शौचालय तक छोड़ने गए फिर भी उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा।

Amit Shah on SPG Bill: Gandhi family members have been on several trips without informing.Instances like this have happened about 600 times.What secrets were hidden? Look at Rajnath ji,for many years security personnel even dropped him till the toilet yet he never said anything. pic.twitter.com/78w8nLS3O6

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
5:32:05 pm

एनसीपी के पास उपमुख्यमंत्री का पद और 13 अन्य मंत्री

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के अलावा शिवसेना के 15 मंत्री, एनसीपी के पास उपमुख्यमंत्री का पद और 13 अन्य मंत्री, जबकि कांग्रेस के पास विधानसभा अध्यक्ष और 13 मंत्री पद होगा।

Sources: Apart from Chief Minister, Shiv Sena to have 15 ministers, NCP to have Deputy Chief Minister and 13 other ministers. Congress to have Assembly Speaker and 13 ministers. #Maharashtra pic.twitter.com/iYXBFSQu19

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
4:37:30 pm

एनसीपी विधायकों की बैठक में अजीत पवार

मुंबई: वाई बी चव्हाण केंद्र में आज हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायकों की बैठक में अजीत पवार शामिल हुए।

Mumbai: Ajit Pawar at the meeting of Nationalist Congress Party (NCP) MLAs held at Y. B. Chavan Centre, earlier today. #Maharashtra pic.twitter.com/n0T4aPoFwA

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
4:35:21 pm

400 किसानों को शपथ ग्रहण में निमंत्रण

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लगभग 400 किसानों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा किसानों को सम्मान देने के लिए उन किसानों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने आत्महत्या की थी: विनायक राउत, शिवसेना (एएनआइ)

27/11/2019
4:30:25 pm

ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को बुलावा

कल शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी कांग्रेस मुख्यमंत्रियों, एमके स्टालिन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है: विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस

Vijay Wadettiwar, Congress: All Congress Chief Ministers , MK Stalin, Mamata Banerjee and Arvind Kejriwal have also been also invited for the swearing-in ceremony tomorrow. (file pic) #Maharashtra pic.twitter.com/koCEWzNJ8W

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
4:28:53 pm

शपथ ग्रहण के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रण

हमने कल उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है: एकनाथ शिंदे, शिवसेना

Eknath Shinde, Shiv Sena: We have invited Sonia Gandhi for the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/v3DGJFNXqY

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
4:27:32 pm

11 दिसंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

विशेष अदालत ने आईएनएक्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत को 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

Special court extends Congress leader P Chidambarams judicial custody till 11 December in INX money laundering case. (file pic) pic.twitter.com/5GSWmLMhGi

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
4:16:28 pm

विधायकों से शपथ ग्रहण में मौजूद रहने को कहा

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद अजीत पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे, मैंने अपने विधायकों को कल के कार्यक्रम के बारे में सूचित किया और उनसे वहां मौजूद रहने को कहा है।

Ajit Pawar after attending meeting of Nationalist Congress Party (NCP) MLAs in Mumbai: Chief Minister will take oath tomorrow, I informed our MLAs about that programme & told them that all of us have to be there. #Maharashtra pic.twitter.com/pneEDObRHx

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
3:35:10 pm

लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि यह एक बहुपक्षीय लोकतंत्र है और इस तरह के मुद्दों को पार्टी से ऊपर रखा जाना चाहिए। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग अब प्रधानमंत्री नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा कम हो जाता है।

 

Manish Tewari, Congress in Lok Sabha: This is a multiparty democracy & such issues should be kept above party biases. Just because some one no longer remains Prime Minister doesnt mean that threat posed to them due to decisions taken by them in that position reduces.

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
3:32:27 pm

लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों को प्रदान किए गए एसपीजी सुरक्षा को हटाने के कारण बताया गया कि एसपीजी कवर प्रदान करने के लिए व्यक्तियों की संख्या संभवत: काफी बड़ी हो सकती है। यही तर्क पूर्व पीएम राजीव गांधी का सुरक्षा हटाने के लिए दिया गया था। जिन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली थी उन्हें जून में कहा गया था कि उनके खतरे का आकलन किया जा रहा है। मैं पूछना चाहता हूं कि जून और नवंबर के बीच क्या बदला कि कानून में संशोधन के बिना एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई।

Manish Tewari, Congress in Lok Sabha: SPG protectees were told in June that their threat assessment was increasing. I want to ask that what changed between June and November that SPG protection was removed without amending the law. https://t.co/nwJKaCux02

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
3:26:24 pm

शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवाजी पार्क में तैयारी शुरू

मुंबई: कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह से पहले शिवाजी पार्क में तैयारी शुरू हो गई है।

Mumbai: Preparations underway at Shivaji Park, ahead of the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra, tomorrow. pic.twitter.com/AgO2VNw7NY

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
3:15:28 pm

क्षेत्र 'साइलेंस जोन' घोषित है

एनजीओ द्वारा जनहित याचिका दायर किए जाने के बाद हाईकोर्ट ने 2010 में इस क्षेत्र को साइलेंस जोन घोषित कर दिया था।

27/11/2019
3:14:18 pm

गुरुवार शाम को शपथ

 बता दें कि उद्धव ठाकरे को गुरुवार शाम को दादर के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

27/11/2019
3:13:20 pm

हर कोई ऐसे समारोहों के लिए मैदान का उपयोग करना चाहेगा

जस्टिस एस सी धर्माधिकारी और आर आई चागला की एक खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि सार्वजनिक मैदान पर इस तरह के समारोह आयोजित करना एक नियमित  परंपरा  नहीं बनना चाहिए। इसके बाद हर कोई ऐसे समारोहों के लिए  मैदान का उपयोग करना चाहेगा।

27/11/2019
3:03:33 pm

शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह पर बॉम्बे हाईकोर्ट

समाचार एजेंसी पीटीआइ के शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक मैदानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा नहीं बननी चाहिए।

27/11/2019
2:55:52 pm

महाराष्ट्र: 5 महिलाओं सहित 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 महिलाओं सहित 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सलियों पर कुल 31,50,000 रुपये का इनाम था।

Gadchiroli: 6 naxals including 5 women surrendered, today. The naxals had total reward of Rs 31,50,000 on them. #Maharashtra pic.twitter.com/X8qZeid1CX

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
2:39:58 pm

लोकसभा में अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि 5 साल की अवधि के लिए सरकार द्वारा आवंटित आवास पर रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को भी एसपीजी कवर दिया जाएगा।

27/11/2019
2:38:38 pm

लोकसभा में एसपीजी बिल पेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि मैं विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) अधिनियम में संशोधन के साथ यहां आया हूं। संशोधन के बाद, इस अधिनियम के तहत, एसपीजी कवर केवल पीएम और उनके परिवार के सदस्यों को दिया जाएगा जो पीएम के निवास पर उनके साथ आधिकारिक तौर पर रहते हैं।

Union Home Minister Amit Shah, in Lok Sabha: SPG cover will also be given to a former Prime Minister and his family, living at a residence allotted by the government, for a period of 5 years. (2/2) pic.twitter.com/Bzn9NjH4qH

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
2:35:58 pm

लोकसभा में ई-सिगरेट बैन बिल 2019 पास

लोकसभा में ई-सिगरेट बैन (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) बिल 2019 पास हो गया है।

The Prohibition of Electronic Cigarettes (Production, Manufacture, Import, Export, Transport, Sale, Distribution, Storage and Advertisement) Bill, 2019 has been passed by Lok Sabha. pic.twitter.com/iS5pxnV5xp

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
2:26:38 pm

Article 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में किसी की भी मौत पुलिस फायरिंग में नहीं हुई

राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से नागरिकों, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सैन्य व्यक्तियों सहित मारे गए / घायल हुए लोगों की संख्या के सवाल के जवाब में कहा, जम्मू और कश्मीर सरकार के अनुसार, 5 अगस्त से कानून और व्यवस्था संबंधी पुलिस फायरिंग में किसी की भी मौत नहीं हुई है।  गृह मंत्रालय ने कहा, इस अवधि के दौरान, कानून और व्यवस्था संबंधी घटनाओं में 197 व्यक्ति घायल हुए हैं। इसी अवधि के दौरान, आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में 3 सुरक्षा बल के जवान और 17 नागरिक मारे गए हैं, जबकि 129 लोग घायल हो गए। 

 
 

27/11/2019
2:20:39 pm

भारत सरकार कश्मीरवासियों के लिए उठा रही है कदम

गृह राज्यमंत्री जीके रेड्डी बोले- भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार कश्मीरवासियों के राहत और पुनर्वास के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं। कश्मीरी प्रवासियों के लिए 3000 राज्य सरकार की नौकरियों का सृजन किया गया है, 6000 पारगमन आवासों को मंजूरी दी गई है। रेड्डी ने कहा, पाकिस्तान के बब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK & Chhamb) के 36,384 विस्थापित परिवारों के लिए सरकार ने प्रति परिवार 5.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के लिए 2000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक योजना को भी मंजूरी दी है, जो शुरू में जम्मू-कश्मीर में आकर बस गई थी।

 
 
 
 

27/11/2019
2:14:54 pm

9 दिसंबर से पहले अयोध्या फैसले पर रिव्यु याचिका होगी दायर

जफरयाब जिलानी बोले- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 9 दिसंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले के खिलाफ रिव्यु याचिका दायर करेगा।

 

27/11/2019
1:57:36 pm

ACB की 4 जगहों पर तलाशी

बेंगलुरु: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) स्कैम केस के सिलसिले में 4 जगहों पर तलाशी ली।  ये चार जगह एचएसआर लेआउट में देवाराजू, विजयनगर में रामगौड़ा, जयप्रकाश-सोमपुर गेट, ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिक देवाराजू कार्यालय हैं।

Army spokesperson Col Aman Anand:35th Infantry Commanders’ Conference began yday at Infantry School,Mhow, Madhya Pradesh. Its aimed at taking holistic review of operational, training&management aspects of Infantry which are crucial to retaining, maintaining& enhancing its role.

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
1:50:52 pm

बालाकोट में फिर आतंकी शिविर सक्रिय करने की कोशिश- गृह मंत्रालय

गृह राज्‍यमंत्री जीके रेड्डी ने कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार बालाकोट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा अपने शिविर को फिर से सक्रिय करने कोशिश हो रही है। भारत के खिलाफ ये साजिश रचने की कोशिश है। भारतीय सरकार सीमाओं की रक्षा के लिए कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

 

MoS Home GK Reddy in Rajya Sabha: Inputs indicate that attempts are being made by Pakistan based terrorists to reactivate their camp in Balakot&restart their religious&Jihadi indoctrination courses against India. Indian govt committed to take steps to protect borders.(File pic) pic.twitter.com/s3fVj24WOI

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
1:42:44 pm

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अर्जुन मुंडा इस दौरान मौजूद रहे।

Ranchi: Bharatiya Janata Party (BJP) releases its manifesto for upcoming #JharkhandAssemblyPolls. Chief Minister Raghubar Das, Union Ministers Ravi Shankar Prasad and Arjun Munda present. pic.twitter.com/TaMEhoxG3k

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
1:35:04 pm

शिवसेना नेताओं में जश्न

दिल्ली: शिवसेना नेताओं ने 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह से पहले संसद परिसर में जश्न मनाया।

Delhi: Shiv Sena leaders celebrate in Parliament premises, ahead of oath-taking ceremony of Uddhav Thackeray as Maharashtra Chief Minister on 28 November. pic.twitter.com/fta6QXYoVy

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
1:28:00 pm

अयोध्या मामले में समीक्षा याचिका

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि हमारे संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हुए, हम अयोध्या मामले में दिसंबर के पहले हफ्ते के दौरान एक समीक्षा याचिका दायर करने जा रहे हैं। इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले का कानूनी तौर पर हमें कोई असर नहीं पड़ेगा। 

All India Muslim Personal Law Board: Exercising our constitutional right, were going to file a review petition in the Ayodhya case during the 1st week of Dec. Sunni Waqf Boards decision not to pursue the case wont legally affect us.All Muslim organizations are on the same page

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
1:10:53 pm

2016 ढाका कैफे हमले में 7 आतंकवादियों को मौत की सजा

 2016 ढाका कैफे हमले के लिए एक अदालत ने 7 आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई है, जिसमें 20 से अधिक लोग मारे गए थे। बांग्लादेश मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

27/11/2019
12:58:08 pm

नेपाल में विस्फोट

नेपाल: कास्की में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की जनसभा के स्थल के पास पार्किंग क्षेत्र में आज विस्फोट हुआ। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Nepal: Explosion occurred today in parking area near the venue of public meeting of Nepal Communist Party at Kaski; No casualties reported.

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:50:53 pm

शरद पवार के आवास पर पहुंचे अहमद पटेल और खड़गे

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।

Mumbai: Senior Congress leaders Ahmed Patel and Mallikarjun Kharge arrive at NCP Chief Sharad Pawars residence pic.twitter.com/c05lIEYw43

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:45:04 pm

15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल को विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 अक्टूबर 2020 तक 15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल और कवरेज के विस्तार और वित्त आयोग द्वारा दो रिपोर्ट प्रस्तुत करने को मंजूरी दे दी है।

 

Union Cabinet has approved the extension of the term and coverage of the 15th Finance Commission upto 30th October 2020 and the submission of two reports by the Finance Commission

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:40:42 pm

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही भाजपा- सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, हम उससे मुकाबला नहीं कर सकते। वे धार्मिक और जातिगत आधारों पर भी वोट मांग रहे हैं। सीएम बीएस येदियुरप्पा खुलेआम लिंगायतों को वोट देने के लिए कह रहे हैं, यह सब आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

27/11/2019
12:37:36 pm

संजू सैमसन को टीम इंडिया में मिली जगह

यह भी पढ़ें: विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम इंडिया में मिली जगह, BCCI ने दी जानकारी

27/11/2019
12:36:13 pm

शिखर धवन बाहर, संजू सैमसन मिली जगह

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी 20 सीरीज से बाहर हो गए, संजू सैमसन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

 

27/11/2019
12:33:37 pm

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर पर कांग्रेस सांसद एस. कोडिकुन्निल का जवाब देते हुए कहा कि सुरक्षा बल और पुलिस समन्वय में काम कर रहे हैं और उचित कार्रवाई कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकवादी घटनाएं कश्मीर में शून्य के करीब हैं। जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति तेजी से लौट रही है। 

Defence Minister Rajnath Singh answering to Congress MP S Kodikunnil on J&K: Security forces and police are working in coordination and taking appropriate action. Terrorist incidents are close to nil in Kashmir after abrogation of Article 370. Normalcy is fast returning to J&K pic.twitter.com/U6eaShxXPu

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:31:21 pm

लोकसभा में कांग्रेस सांसद एस. कोडिकुन्निल

लोकसभा में कांग्रेस सांसद एस. कोडिकुन्निल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में आतंकवादी हमले हुए हैं। जम्मू और कश्मीर स्थिति कहां सामान्य है? सरकार सदन को गुमराह कर रही है। सरकार को बयान देना चाहिए।

Congress MP S Kodikunnil in Lok Sabha: There are terrorist attacks in many parts of Jammu & Kashmir. Where is normalcy is J&K? Government is misleading the House. Government should make a statement. pic.twitter.com/etkOT9cyZj

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:29:03 pm

महाराष्ट्र में जो हुआ है वह भाजपा के मुंह पर तमाचा- सिद्धारमैया

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ है वह भाजपा के मुंह पर तमाचा है। फडणवीस यह जानते हुए भी कि बहुमत नहीं है शपथ ले कैसे ले सकते हैं? यह संविधान का उल्लंघन था। नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के इस अपमान में समान रूप से शामिल थे।

 

Siddaramaiah,Congress: What has happened in Maharashtra is a slap on the face of BJP. How could Fadnavis take oath knowing he did not have majority? It was a violation of the constitution. Narendra Modi was equally involved in this insult to democracy, he was also hand in glove. pic.twitter.com/3bontXu0XA

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:15:47 pm

भाजपा को अजीत पवार का समर्थन नहीं करना चाहिए था- खडसे

भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे का बड़ा बयान, कहा- मेरी निजी राय है कि भाजपा को अजीत पवार से समर्थन नहीं लेना चाहिए था। वह बड़े पैमाने पर सिंचाई घोटाले के आरोपी हैं और कई आरोपों का सामना कर रहे हैं, इसलिए हमें उनके साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए था।

Senior BJP leader Eknath Khadse: My personal opinion is that BJP should not have taken support of Ajit Dada Pawar. He is an accused in the massive irrigation scam and faces many allegations, so we should not have allied with him pic.twitter.com/fjzhmikpDW

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:05:48 pm

बाजार में प्याज की कीमत में बढ़ोतरी

नागपुर: बाजार में प्याज की कीमत में बढ़ोतरी: एक सब्जी विक्रेता का कहना है कि हम 60-70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज खरीद रहे हैं और फिर बाजार में 80 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। कीमत बढ़ने के कारण ग्राहक अब केवल 250-500 ग्राम प्याज ही खरीद रहे हैं।

Nagpur: Steep hike in the price of onions in the market; a vegetable vendor says, "We are purchasing onions at Rs 60-70 per kg, and then selling at Rs. 80 per kg in the market. So, due to rise in price, customers buying only 250-500 gm onions now." #Maharashtra pic.twitter.com/CCrNXULPDI

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
12:02:18 pm

सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर मामले में फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर मामले में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद सहित सभी पक्षों के दलीलों पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

SC reserves verdict on pleas, including that of Congress leader Ghulam Nabi Azad, against restriction in Jammu and Kashmir

— Press Trust of India (@PTI_News) November 27, 2019

27/11/2019
11:58:09 am

संसद में दिखाई दिए - आडवाणी

दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने आज संसद में दिखाई दिए। 

Delhi: Senior BJP leader and former Deputy Prime Minister of India Lal Krishna Advani in Parliament,earlier today pic.twitter.com/3vKeEIAM9O

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
11:56:08 am

नया महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम एक नया महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई लोग पहली बार विधायक बने हैं। शपथ लेते समय हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। राज्य के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

Aaditya Thackeray,Shiv Sena: We are committed to making a new Maharashtra. There are several first time MLAs and we all felt proud while taking oath. Want to serve the people of the state pic.twitter.com/1zBNLvaAOe

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
11:48:02 am

कश्मीर मामले में सुनवाई को दौरान सिब्बल

सुप्रीम कोर्ट में कश्मीर मामले में सुनवाई को दौरान गुलाम नबी आजाद की ओर से कपिल सिब्बल ने कहा कि आप लोगों को हिरासत में ले सकते हैं। आप कह सकते हैं कि धारा 144 लगाई गई है। लेकिन आप राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर 7 मिलियन लोगों को हिरासत में नहीं ले सकते।

27/11/2019
11:42:26 am

सही समय पर सही बात कहूंगा- अजित पवार

 अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनना गलती थी इसपर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं सही समय पर सही बात कहूंगा, चिंता न करें।

Devendra Fadnavis on if it was a mistake to ally with Ajit Pawar: I will say the right thing at the right time, dont worry. pic.twitter.com/NSpq0tU2iO

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
11:28:46 am

पूर्व नेवी चीफ एडमिरल सुशील कुमार का निधन

यह भी पढ़ें: पूर्व नेवी चीफ एडमिरल सुशील कुमार का निधन, 15 सालों से रह रहे थे भवाली में nainital news 

27/11/2019
11:26:01 am

अजीत पवार- मैं अभी भी एनसीपी के साथ हूं

अजीत पवार ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं एनसीपी के साथ था और मैं एनसीपी के साथ हूं। क्या उन्होंने मुझे निष्कासित कर दिया है? क्या आपने इसे कहीं सुना या पढ़ा है? मैं अभी भी एनसीपी के साथ हूं।

Ajit Pawar: I have already said that I was with NCP and I am with NCP. Have they expelled me? Have you heard or read this anywhere? I am still with NCP pic.twitter.com/LChXrfEPkI

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
11:24:10 am

पूर्व नौसेना प्रमुख का निधन

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का बीमारी के कारण दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में आज तड़के निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। कुमार 1998 से 2000 तक नौसेना प्रमुख थे।

Former Navy Chief Admiral Sushil Kumar passed away early morning today at the Army Research and Referral Hospital in Delhi due to illness. He was 79. Kumar was Navy Chief from 1998 to 2000. pic.twitter.com/Nb2EOnb7eV

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
11:22:27 am

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सेना में भर्ती पर एक सवाल का लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि देश में 73 सेना भर्ती केंद्र हैं। प्रत्येक भर्ती केंद्र के साथ एक निश्चित संख्या में जिले जुड़े होते हैं

Defence Minister Rajnath Singh in Lok Sabha on a question on recruitment in Army: There are 73 Army recruitment centers in the country. With each recruitment centre a certain number of districts are associated. pic.twitter.com/MIrF0r4v5X

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
11:11:48 am

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन पर याचिका पर सुनवाई से इन्कार

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ एक याचिका की तत्काल सुनवाई करने से इन्कार कर दिया। इस याचिका में महाराष्ट्र में जनादेश के खिलाफ मतदाताओं के विश्वास के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

27/11/2019
11:09:55 am

अजीत पवार पर नवाब मलिक

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने अजीत पवार पर कहा कि आखिर में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। यह पारिवारिक मामला है और पवार साहब ने उन्हें माफ कर दिया है। वह पार्टी में हैं और पार्टी में उनकी स्थिति नहीं बदली है।

NCP leader Nawab Malik on Ajit Pawar: In the end, he admitted his mistake. It is a family matter and Pawar Sahib has forgiven him. He is very much in the party and his position in the party has not changed. pic.twitter.com/I7TxzWzArf

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
11:08:16 am

देश की आर्थिक स्थिति पर राज्यसभा में बहस

 विपक्षी दलों ने राज्यसभा में देश की आर्थिक स्थिति पर आज बहस करने का नोटिस दिया है।

27/11/2019
10:55:32 am

सरकार का तर्क गलत- कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने याचिकाकर्ता गुलाम नबी आजाद की ओर से कहा कि सरकार का कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। धारा 144 में राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लेख कहां है? धारा 144 राष्ट्रीय सुरक्षा में किसी भी तरह की समस्या को प्रतिबिंबित नहीं करता है। सरकार द्वारा दिया गया तर्क गलत है। 

"Union says that its a matter of national security. Where is the mentioning of national security, in Sec144.? Sec144 doesnt reflect any kind of problem in national security. The argument by Govt is wrong," Kapil Sibal representing petitioner Ghulam Nabi Azad https://t.co/OQm0WzSa7D

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
10:50:37 am

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट में कश्मीर टाइम्स की संपादक, अनुराधा भसीन और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई शुरू।

27/11/2019
10:45:32 am

7 अफगानी गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान से 16 नवंबर को पहुंचे 7 अफगानी यात्रियों को हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने गिरफ्तार किया । यात्रियों की मेडिकल जांच में 1957 ग्राम हेरोइन की बरामद हुई, जो उन्होंने निगल लिया था। इसकी कीमत 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Commissioner of Customs,Delhi Airport: 7 Afghani passengers who arrived on 16 Nov from Afghanistan, arrested by officers at the airport. Medical examination of the passengers resulted in recovery of 1957 gm of heroin, valued at over Rs. 9 cr, which were ingested/swallowed by them

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
10:34:48 am

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव

ग्रेनेड हमले और कश्मीर में सरपंच की हत्या को लेकर कांग्रेस और टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।

27/11/2019
10:30:08 am

मंत्रालय का बंटवारा अगले कुछ दिनों में

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस,शिवसेना और एनसीपी के बीच मंत्रालय का बंटवारा अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। 

Maha Cong chief
Balasaheb Thorat says sharing of portfolios
among the Shiv Sena, NCP and Congress in the next state
government will be finalised in a couple of days.

— Press Trust of India (@PTI_News) November 27, 2019

27/11/2019
10:26:04 am

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव

 कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के विनिवेश को लेकर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

 

Congress party has given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha over indiscriminate disinvestment of Public Sector Undertakings (PSUs).

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
10:14:49 am

अनुज कुमार का स्वागत

 बेंगलुरु: दक्षिण कोरिया के जूजू द्वीप में आयोजित 11 वीं विश्व बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में 100+ किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, मद्रास इंजीनियर ग्रुप के भारतीय सेना के हवलदार अनुज कुमार के आगमन पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Bengaluru: Indian Army’s Havildar Anuj Kumar of Madras Engineer Group welcomed by senior officials on his arrival at the centre, after winning gold medal in 100+ kg weight category in the 11th World Body Building Championship held at Juju Island, South Korea. pic.twitter.com/V9RkvuCNqy

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
10:08:55 am

भाजपा नेता बबनराव पछपुते

भाजपा नेता बबनराव पछपुते ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबकुछ बदल गया। भाजपा कोर कमिटी की बैठक हुई और तय हुआ कि नंबर हमारे पास नहीं हैं, देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना चाहिेए।

#WATCH Babanrao B Pachpute,BJP:Supreme Court ke decision ke baad sab program badal gaya. BJP Core Committee ki meeting hui usmein tay hua apne pass number nahi hai, Devendra Fadnavis ko resign dena chahiye, koi ghoda bazari nahi karna chahiye aur kamal aur kuch nahi karna chahiye pic.twitter.com/xkHU0riMfj

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
9:47:29 am

एनसीपी नेता अजीत पवार

एनसीपी नेता अजीत पवार का कहना है कि वह एनसीपी में बने हुए हैं और इसके बारे में भ्रम पैदा करने का कोई कारण नहीं है।

NCP leader Ajit Pawar says he continues to be in his party
and there is no reason "to create" confusion about it.

— Press Trust of India (@PTI_News) November 27, 2019

27/11/2019
9:38:54 am

पी चिदंबरम से तिहाड़ में मिले राहुल और प्रियंका

दिल्ली: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तिहाड़ जेल से रवाना हुए।

27/11/2019
9:29:12 am

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक

 समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कांग्रेस संसदीय दल की बैठक कल संसद में होने वाली है।

Congress Parliamentary Party meeting scheduled to be held in Parliament tomorrow. pic.twitter.com/HZMvjfn9Y7

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
9:21:58 am

डिप्टी सीएम पर कोई फैसला नहीं हुआ- बालासाहेब थोराट

मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि डिप्टी सीएम कौन होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 

27/11/2019
9:18:11 am

राज्यपाल से मिले उद्धव ठाकरे

मुंबई: शिवसेना प्रमुख और महाविकासअघाडी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन) के सीएम उम्मीदवार उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि के साथ राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले।

Mumbai: Shiv Sena Chief & Maha Vikas Aghadi (NCP-Congress-Shiv Sena alliance) CM candidate, Uddhav Thackeray meets #Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhawan. pic.twitter.com/rWD318QBVB

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
9:05:55 am

फडणवीस और अजीत पवार ने ली शपथ

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पांच बार के विधायक दिलीप वालसे-पाटिल और भाजपा सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिभाऊ बागडे ने विधायक पद की शपथ ले ली है। 

27/11/2019
8:59:25 am

अजीत पवार का सुप्रिया सुले ने किया स्वागत

मुंबई: एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज महाराष्ट्र विधानसभा में अजीत पवार का स्वागत किया।

27/11/2019
8:53:40 am

बस कुछ ही देर में लॉन्च होगा इसरो का कार्टोसैट-3 सैटेलाइट

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से पीएसएलवी-सी47, बहुउद्देश्यीय सेटेलाइट काटरेसैट-3 को लॉन्च करने जा रहा है। अब से थोड़ी देर बाद 9 बजकर 28 मिनट पर इसे लॉन्च किया जाएगा।

27/11/2019
8:53:04 am

बहुमत साबित करने के लिए सात दिन

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए सात दिन का समय दिया है। उन्हें तीन दिसंबर तक बहुमत साबित करना होगा।

27/11/2019
8:48:26 am

उद्धव ठाकरे होंगे नए सीएम

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शाम को  दादर के शिवाजी पार्क में शपथ लेंगे। 

27/11/2019
8:38:54 am

अजीत पवार के वापसी हम खुश- रोहित पवार

मुंबई में विधानसभा में एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने कहा कि (एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते) हम खुश हैं कि अजीत पवार वापस आ गए हैं। वह भी आज यहां है। वह एनसीपी का हिस्सा हैं। आगे जाकर, हम उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे।

NCP MLA Rohit Pawar (grand nephew of NCP chief Sharad Pawar) at the assembly in Mumbai: We are happy that Ajit Pawar has come back. He is also here today. He is a part of NCP. Going forward, we would work under his guidance. #Maharashtra pic.twitter.com/cLx7R5KQk9

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
8:29:17 am

बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा- नीलम गोरे

शिवसेना की नीलम गोरे ने कहा कि हमें खुशी है कि आखिरकार बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा हो रहा है। शरद पवार और सोनिया जी मैडम द्वारा निर्देशित महा विकास अघाड़ी का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करेंगे। 

Shiv Senas Neelam Gorhe: We are happy that finally the dream of Balasaheb ji Thackeray is being fulfilled. Maha Vikas Aghadi will be led by Uddhav Thackeray, guided by Sharad Pawar & Sonia ji madam has made immense contribution to it, so we will do great work for #Maharashtra. pic.twitter.com/9auGuMfkst

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
8:24:51 am

विधायक शपथ ले रहे हैं

 मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित महाराष्ट्र के विधायक शपथ ले रहे हैं। 

Mumbai: Newly-elected Maharashtra MLAs take oath at the special Assembly session called by Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari. pic.twitter.com/5Xg17143RH

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
8:23:43 am

हमारे ऊपर नई जिम्मेदारियां- सुप्रिया सुले

मुंबई में विधानसभा में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारे ऊपर नई जिम्मेदारियां हैं। महाराष्ट्र का हर नागरिक हमारे साथ खड़ा है।

27/11/2019
8:22:20 am

देवेंद्र फडणवीस विधानसभा पहुंचे

 मुंबई: देवेंद्र फडणवीस आज नई विधानसभा के पहले सत्र से पहले विधानसभा पहुंचे।

Mumbai: Devendra Fadnavis arrives at the assembly, ahead of the first session of the new assembly today. #Maharashtra pic.twitter.com/s4ejZW3GE0

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
8:21:30 am

अजीत पवार और सुप्रिया सुले विधानसभा पहुंचे

मुंबई: एनसीपी नेता अजीत पवार और सुप्रिया सुले आज नई विधानसभा के पहले सत्र से पहले विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में आज विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

Mumbai: NCP leaders Ajit Pawar & Supriya Sule arrive at the assembly, ahead of the first session of the new assembly today. Oath will be administered to the MLAs in the assembly today. #Maharashtra pic.twitter.com/lyGtcCunif

— ANI (@ANI) November 27, 2019

27/11/2019
8:20:25 am

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे

मुंबई: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आज नई विधानसभा के पहले सत्र से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की।

Mumbai: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray offers prayers at Siddhivinayak Temple, ahead of the first session of new assembly today. From 8.00 am onwards, oath will be administered to the MLAs in the assembly. #Maharashtra pic.twitter.com/drMVjqOGIy

— ANI (@ANI) November 27, 2019

chat bot
आपका साथी