LIVE BLOG

Hindi Breaking News Today 4 July: अहमदाबाद में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- 'दिल्ली में 73% लोगों के बिजली बिल आते हैं जीरो'

Breaking News in Hindi Today: अहमदाबाद में 'बिजली संवाद' कार्यक्रम में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 73% लोगों के बिजली बिल जीरो आते हैं, 24 घंटे बिजली मिलती है।

Mohd FaisalPublish:Mon, 04 Jul 2022 08:01 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 04:06 PM (IST)
Hindi Breaking News Today 4 July: अहमदाबाद में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- 'दिल्ली में 73% लोगों के बिजली बिल आते हैं जीरो'
Hindi Breaking News Today 4 July: अहमदाबाद में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- 'दिल्ली में 73% लोगों के बिजली बिल आते हैं जीरो'

Highlights

  • मुंबई की एक अदालत ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
  • अमरावती में उमेश कोल्हे की श्रद्धांजलि सभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125 वीं जयंती के अवसर पर उनकी 30 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं, पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक शूटर सहित दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। बकरीद से पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने देश के मुसलमानों से खास अपील की है। बदरुद्दीन ने मुसलमानों से अपील की है कि वे बकरीद त्योहार के अवसर पर गायों की बलि न दें ताकि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

04/07/2022
4:01:20 pm

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज दोपहर लगभग 3:02 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया है।

An earthquake of magnitude 4.4 occurred at around 3:02pm, 256km SE of Port Blair, Andaman and Nicobar islands, today: National Center for Seismology pic.twitter.com/zb0i6ieDOV

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
3:57:26 pm

अमरावती कोर्ट में पेश किए गए आरोपी

उमेश कोल्हे हत्याकांड के सभी चारों आरोपियों को अमरावती कोर्ट में पेश किया गया।

#WATCH | Maharashtra: All 4 accused in connection with Umesh Kolhe murder case produced before the Amravati court. pic.twitter.com/SaVnmBSVLZ

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
3:56:04 pm

उमेश कोल्हे हत्या मामले में बोली पुलिस

उमेश कोल्हे हत्या मामले में पुलिस पर लग रहे आरोप पर अमरावती पुलिस आयुक्त ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि परिजनों में से किसी को भी कोई धमकी नहीं मिली थी, ना ही मृतक को कोई धमकी मिली थी। जब तक हमारे पास पुख्ता साक्ष्य नहीं थे। तब तक हमने किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया। ये आरोप सिर्फ एक ही तरफ से आ रहे हैं।

04/07/2022
3:37:57 pm

मोहम्मद जुबैर को सीतापुर लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस सीतापुर लेकर पहुंची हैं। बता दें कि महंत बजरंग मुनि, यति नरसिंहानंद सरस्वती और स्वामी आनंद स्वरूप पर उनके ट्वीट के माध्यम से कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में उनके खिलाफ यहां एक एफआईआर दर्ज है।

#WATCH | UP: Delhi Police bring Alt News co-founder Mohammed Zubair to Sitapur in connection with a case registered against him here for allegedly inflaming religious sentiments through his tweet on Mahant Bajrang Muni, Yati Narsinghanand Saraswati and Swami Anand Swaroop. pic.twitter.com/UyVfrcpsHD

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2022

04/07/2022
3:34:48 pm

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू बस हादसे के दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा बहुत दुखद घटना घटित हुई है। 12 लोगों की मृत्यु हुई है। 3 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। 

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे के दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

उन्होंने कहा, "बहुत दुखद घटना घटित हुई है। 12 लोगों की मृत्यु हुई है। 3 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।" pic.twitter.com/u2Xz685FBg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
3:33:17 pm

भुवनेश्वर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

भुवनेश्वर शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया।

#WATCH उड़ीसा: भुवनेश्वर शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखा गया। pic.twitter.com/mEww1q5qLj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
3:22:24 pm

दिल्ली सरकार के फैसले पर बोले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ है। पिछले करीब 11 साल से दिल्ली के विधायकों को 12,000 रुपए वेतन मिलता था जिसे बढ़ाकर एक बार 30,000 रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि भत्ते सहित अब इस वेतन को 90,000 रुपए किया गया है। पिछले 7 साल में इस पर कई बार चर्चा हुई है। केंद्र सरकार को इस पर कुछ आपत्ति थी और उन्होंने कुछ सुझाव दिए थे। हमने सुझावों को मानते हुए इसे पारित किया है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसको पास करेगी।

04/07/2022
3:00:56 pm

दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर सुनवाई टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम और शिफा उर रहमान की जमानत अर्जी पर सुनवाई 27 जुलाई के लिए टाल दी है। सुबह बेंच ने उमर खालिद की जमानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित कर दी थी।

04/07/2022
2:59:27 pm

अमरावती कोर्ट पहुंची NIA की एक टीम

उमेश कोल्हे हत्याकांड में NIA की एक टीम अमरावती कोर्ट पहुंची।

#WATCH | Maharashtra: A team of NIA reaches Amravati court in connection with Umesh Kolhe murder case. pic.twitter.com/4GLPYzboSn

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
2:47:46 pm

महबूबा मुफ्ती ने साधा भाजपा पर निशाना

पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आजकल पुलवामा हमले पर सवाल उठते हैं। जिसमें देवेंद्र सिंह अभी बाहर है, उसे छोड़ दिया है। वो हमला कैसे हुआ? उसका फायदा किसने उठाया भाजपा ने। कहीं न कहीं भाजपा आपराधिक तत्वों को सहारा देती है, उनको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है।

#WATCH आजकल पुलवामा हमले पर सवाल उठते हैं। जिसमें देवेंद्र सिंह अभी बाहर है, उसे छोड़ दिया है। वो हमला कैसे हुआ? उसका फायदा किसने उठाया, भाजपा ने। कहीं न कहीं भाजपा आपराधिक तत्वों को सहारा देती है, उनको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है: PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती, श्रीनगर pic.twitter.com/zEhrzFN54P

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
2:38:23 pm

दिल्ली विधानसभा में वेतन बढ़ोतरी का बिल पास

दिल्ली विधानसभा का आज यानी सोमवार से दो दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। इस सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा के सदस्यों, मंत्रियों और अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के वेतन वृद्धि से जुड़े पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए हैं। इस दौरान राजेंद्र नगर से नवनिवार्चित आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाई गई। स्पीकर रामनिवास गोयल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली में 90 हजार होगी विधायकों की सैलरी, विधानसभा में वेतन बढ़ोतरी का बिल पास

04/07/2022
2:35:46 pm

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साधा तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर निशाना

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम KCR को ये नहीं भूलना चाहिए कि वे एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इस देश के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को 2 बार प्रधानमंत्री चुना है। अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी को पूरा करने के लिए किसी भी मुख्यमंत्री को शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। जिस तरह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज सुबह अपने व्यवहार का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया। KCR संविधान का अनादर करते हैं, ये अफसोस की बात है।

04/07/2022
2:28:41 pm

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक शूटर सहित दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, लारेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार का करीबी शूटर गिरफ्तार

04/07/2022
2:25:34 pm

अहमदाबाद में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

अहमदाबाद में बिजली संवाद कार्यक्रम में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 73% लोगों के बिजली बिल जीरो आते हैं, 24 घंटे बिजली मिलती है। पंजाब में 80% लोगों के बिजली के बिल जीरो आएंगे, अभी पंजाब में 24 घंटे बिजली नहीं है, लेकिन जल्द ही वहां व्यवस्था को ठीक करेंगे।

04/07/2022
2:19:07 pm

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है।

04/07/2022
1:33:20 pm

बकरीद से पहले बदरुद्दीन अजमल की मुस्लिमों से अपील

बकरीद से पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष और असम की धुबरी लोकसभा सीट से सांसद बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) ने देश के मुसलमानों से खास अपील की है। बदरुद्दीन ने मुसलमानों से अपील की है कि वे बकरीद त्योहार के अवसर पर गायों की बलि न दें ताकि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

Bakrid 2022: AIUDF अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल की मुस्लिमों से अपील, ईद पर गाय की ना दें कुर्बानी, क्योंकि...

04/07/2022
1:31:02 pm

सुशांत सिंह के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को मिली जमानत

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को अभिनेता की मौत के मामले से जुड़े ड्रग केस में 50,000 रुपये की जमानत राशि पर जमानत दे दी है।

Bombay High Court grants bail to Siddharth Pithani, a friend of late actor Sushant Singh Rajput, on a surety amount of Rs 50,000 in connection with the drug case related to the actors death case.

(File photo) pic.twitter.com/XwIyfqmUXL

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
1:27:20 pm

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बोले सीएम योगी

यूपी में सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर CM योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता जनार्दन ने PM मोदी के नेतृत्व में अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को बहुमत देकर अपना जो आशीर्वाद दिया था, जीत का वो सिलसिला निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

04/07/2022
1:24:07 pm

स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण मूर्ति के परिवार से मिले पीएम मोदी

भीमावरम में अपने भाषण के बाद पीएम मोदी ने कृष्ण मूर्ति के परिवार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी की बेटी कृष्ण भारती से मुलाकात की। उन्होंने पीएम को आशीर्वाद दिया। बता दें कि कृष्ण मूर्ति आंध्र प्रदेश के एक सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी थे।

After his speech in Bhimavaram, PM Modi met the family of Pasala Krishna Murthy who was a respected freedom fighter from Andhra Pradesh. PM met Pasala Krishna Bharathi, daughter of the freedom fighter. She’s 90 years old and she blessed the PM. He also met her sister and niece. pic.twitter.com/D8bmcZxVNf

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
1:20:22 pm

गुरमीत राम रहीम वाली याचिका पर हाई कोर्ट की फटकार

साध्वी यौनशोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को नकली (डमी) बताने वाली याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिका सुनने के लिए कोर्ट नहीं बनी है।

जेल में बंद गुरमीत राम रहीम नकली... वाली याचिका पर हाई कोर्ट की फटकार, कहा- यह सिर्फ फिल्मों में संभव

04/07/2022
1:06:03 pm

मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को कहा कि वह सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना (Agnipath Scheme) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की अवकाश पीठ ने कहा कि गर्मी की छुट्टी के बाद शीर्ष अदालत के दोबारा खुलने पर याचिकाओं को अगले सप्ताह उपयुक्त पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

Agnipath Scheme: मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, याचिकाओं पर अगले हफ्ते होगी सुनवाई

04/07/2022
1:03:03 pm

कुल्लू बस हादसे में पीड़ित के परिजन का बयान

कुल्लू बस हादसे में पीड़ित के परिजन ने बताया कि मेरे दो भाई निरंजन और अमित बस से आ रहे थे। 8 बजे के करीब मेरे मालिक का फोन आया कि बस का हादसा हुआ है। मैं जब वहां पहुंचा तब निरंजन को बस से निकाला जा रहा था, जो घायल है। अमित की बस के नीचे दबने से मृत्यु हो गई है।

मेरे दो भाई, निरंजन और अमित, बस से आ रहे थे। 8 बजे के करीब मेरे मालिक का फोन आया कि बस का हादसा हुआ है। मैं जब वहां पहुंचा तब निरंजन को बस से निकाला जा रहा था, जो घायल है। अमित की बस के नीचे दबने से मृत्यु हो गई: कुल्लू बस हादसे में पीड़ित का परिजन pic.twitter.com/xAcySDGYYR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
12:54:51 pm

सीएम योगी ने पेश किया 100 दिन के काम का रिपोर्ट कार्ड

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पांच जुलाई को पूरे होंगे। इसके एक दिन पहले ही यानी आज चार जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। लोक भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस कान्फ्रेंस में सरकार के कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Yogi Adityanath Government 2.0: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेश किया सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित सरकार के सौ दिन के काम का रिपोर्ट कार्ड

04/07/2022
12:52:02 pm

उदयपुर में फिर से शुरू हुई इंटरनेट सेवाएं

राजस्थान के उदयपुर में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के बाद इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

04/07/2022
12:47:27 pm

कोरोना संक्रमित फ्रांसीसी नागरिक की मौत

फ्रांस से भारत आए कोरोना पाजिटिव एक नागरिक ने केरल के अस्पताल में दम तोड़ दिया। कोट्टायम मेडिकल कालेज अस्पताल में संक्रमित फ्रांसीसी नागरिक का इलाज चल रहा था जिसने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली।

Covid-19 Death: कोरोना संक्रमित फ्रांसीसी नागरिक की मौत, केरल के अस्पताल में चल रहा था इलाज

04/07/2022
12:23:12 pm

नुपुर शर्मा पर ट्वीट कर फंसे अखिलेश यादव

राष्ट्रीय महिला आयोग ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा पर किए गए अखिलेश यादव के ट्वीट का संज्ञान लिया है। चेयरपर्सन ने उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। चेयरपर्सन ने उत्तर प्रदेश सरकार से लिखित शिकायत में कहा है कि संबंधित कानून के तहत मामले की जांच हो और अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नुपुर शर्मा पर ट्वीट कर फंसे अखिलेश यादव, NCW ने लिखा दो पन्नों का शिकायती पत्र; कहा- तुरंत की जाए कार्रवाई

04/07/2022
12:14:00 pm

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया मुआवजे का एलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुआवजे का एलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल व्यक्ति को तत्काल राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। घायलों का नि:शुल्क इलाज भी किया जाएगा।

04/07/2022
12:05:49 pm

राष्ट्रपति कोविंद ने जताया बस हादसे पर दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल्लू बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

President Ram Nath Kovind expresses grief and wishes for speedy recovery of those injured in the Kullu bus accident pic.twitter.com/U1YKjuDpS2

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
12:04:01 pm

पीएम मोदी ने लिया सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के भीमावरम में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद रहे।

आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीमावरम में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/szQ4mW6Dix

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
11:52:52 am

शिवसेना सांसद संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें

मुंबई की अदालत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी द्वारा दायर मानहानि शिकायत में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

04/07/2022
11:42:24 am

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुल्लू बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। अमित शाह ने कहा कि कुल्लू की बस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने हिमाचल प्रशासन से बात की है, बचाव कार्य पूरी गति से चल रहा है। NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

04/07/2022
11:22:33 am

बस हादसे के बाद बचाव अभियान जारी

कुल्लू जिले के सैंज घाटी के जांगला इलाके में बचाव अभियान जारी है। मौके पर कई टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई है।

#WATCH | HP | Several teams continue rescue work in Jangla area of Sainj valley on Neoli-Shansher road of Kullu district where a private bus rolled off a cliff at around 8 am this morning. At least 10 dead, numbers expected to rise.

(Disclaimer: disturbing visuals) pic.twitter.com/KL4S8HfxZb

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
11:09:11 am

पीएम मोदी ने जताया बस हादसे पर दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल बस हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक होंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

The bus accident in Kullu, Himachal Pradesh is heart-rending. My thoughts are with the bereaved families. I hope those injured recover at the earliest. The local administration is providing all possible assistance to those affected: PM Narendra Modi pic.twitter.com/jUap12dUNE

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
10:42:48 am

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किए वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किए। pic.twitter.com/EZuo6gXcfR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
10:40:38 am

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह पटना के बिग अपोलो अस्‍पताल में भर्ती थे। सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे।

Bihar News: बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों के करीबी थे

04/07/2022
10:34:25 am

हिमाचल के सीएम ने बस हादसे पर जताया दुख

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुझे कुल्लू की सैंज घाटी में निजी बस दुर्घटना की खबर मिली। पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।

I received news about the private bus accident in Sainj valley of Kullu. The entire administration is present at the spot and the injured are being taken to the hospital. I pray to God to give peace to the departed souls and strength to bereaved families:Himachal CM Jairam Thakur pic.twitter.com/t9k5Mi1r63

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
10:26:51 am

भारत में मिला ओमिक्रोन का नया सब वेरिएंट

भारत के करीब 10 राज्यों में ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2.75 (Omicron New Sub-Variant BA.2.75) का पता चला है, जो कि बेहद खतरनाक हो सकता है। यह दावा रविवार को एक इजरायली एक्सपर्ट ने किया। हालांकि, भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक आधिकारिक तौर पर देश में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट की पुष्टि नहीं की है।

Omicron Sub Variant BA.2.75: भारत में मिला ओमिक्रोन का नया सब वेरिएंट हो सकता है बेहद खतरनाक, इजरायली एक्सपर्ट ने किया दावा

04/07/2022
10:10:08 am

बस में लगी भाषण आग

ओडिशा के भुवनेश्वर में बारामुंडा बस स्टैंड के पास एक पुलिया से टकराने के बाद फूलबनी से भुवनेश्वर जा रही एक बस में आग लग गई। आग के कारण 4 यात्री घायल हो गए। फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचर आग पर काबू पाया।

#WATCH Odisha | A bus on way from Phulbani to Bhubaneswar caught fire after it collided with a culvert on service road beneath Baramunda overbridge near Baramunda bus stand in Bhubaneswar. 4 passengers were injured. Fire station staff reached the spot & controlled the fire. pic.twitter.com/icJLlH6Ll8

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
10:02:32 am

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बस हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह शैंशर से सैंज की तरफ आ रही निजी बस जंगला गांव के पास सड़क से नीचे गिरी है। साढ़े आठ बजे हुए हादसे में स्कूली बच्चों सहित 16 लोगों की मौत की सूचना है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Big Breaking : कुल्‍लू की सैंज घाटी में निजी बस सड़क से लुढ़की, स्‍कूली बच्‍चों सहित 16 की मौत

04/07/2022
9:56:21 am

देश में 24 घंटे में मिले 16,135 नए केस

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,135 नए मामले सामने आए और 13,958 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 24 लोगों की मृत्यु हुई। देशभर में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,13,864 हैं और दैनिक पाजिटिविटी दर 4.85% है।

#COVID19 | India reports 16,135 fresh cases, 13,958 recoveries and 24 deaths, in the last 24 hours.

Active cases 1,13,864
Daily positivity rate 4.85% pic.twitter.com/TgcnBrAd7Z

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
9:36:36 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए भीमावरम के लिए निकल रहा हूं। अल्लूरी सीताराम राजू की एक कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण होगा। यह आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को बढ़ाएगा।

"Leaving for Bhimavaram to attend a very special program- the 125th birth anniversary celebrations of the great freedom fighter Alluri Sitarama Raju. Will also unveil a bronze statue of Alluri Sitarama Raju. This will enhance Azadi Ka Amrit Mahotsav celebrations," PM Modi tweets. pic.twitter.com/FrAUbo0UsV

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
9:22:38 am

ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,32,978 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 86,39,99,907 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,32,978 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 86,39,99,907 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/n5odhcDjXG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
9:13:13 am

महाराष्ट्र के अमरावती में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की श्रद्धांजलि सभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Amravati, Maharashtra | Security tightened in city ahead of Shradhanjali Sabha of Umesh Kolhe who was murdered on June 21 over his post supporting Nupur Sharma pic.twitter.com/SM1kauqnMp

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
9:00:13 am

पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हुए लालू प्रसाद यादव

राजद नेता लालू प्रसाद यादव को आज सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि लालू यादन कल अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे, उनके दाहिने कंधे में मामूली फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Bihar | RJD leader Lalu Prasad Yadav admitted to Paras Hospital in Patna this morning after he reportedly lost his balance and fell down the stairs at his home yesterday, suffering a minor fracture in his right shoulder following which his health deteriorated. pic.twitter.com/2ELXz7vE3T

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
8:47:56 am

आतंकियों को पकड़ने वाले ग्रामीण बोले

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों को पकड़ने वाले ग्रामीण ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पास भाई का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि दो लोग उसको मारने आए हैं। हम वहां पहुंचे और देखा कि सारे आतंकी सोए हुए थे। रोशनी कम थी इसलिए हमने सुबह तक इंतजार किया। हमने उनका एक बैग अपने कब्ज़ में लिया, जिसमें गोला बारूद था। इस बीच एक आतंकी ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमारे दूसरे भाई ने उसको रोका। हमने इनको रस्सी से बांधकर SDPO को बुलाया। SDPO के साथ आर्मी और पुलिस भी वहां पहुंची थी।

मेरे पास भाई का फोन आया जिसमें उसने बताया कि दो लोग उसको मारने आए हैं। हम वहां पहुंचे और देखा कि सारे आतंकी सोए हुए थे। रोशनी कम थी इसलिए हमने सुबह तक इंतज़ार किया। हमने उनका एक बैग अपने कब्ज़े में लिया जिसमें गोला बारूद था: कल रियासी में आतंकियों को पकड़ने वाला ग्रामीण pic.twitter.com/Mo6YQI8v8E

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
8:38:13 am

इटली में ग्लेशियर टूटने से 6 लोगों की मौत

उत्तरी इटली में सामान्य से अधिक तापमान के बीच रविवार को ग्लेशियर टूटने से छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लापता हो गए। वेनेटो (Veneto) के क्षेत्र में रिकार्ड उच्च तापमान दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह हादसा हुआ। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में समुद्र का स्तर 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) को पार कर गया।

Glacier Collapse In Italy: इटली में ग्लेशियर टूटने से 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक लापता

04/07/2022
8:35:11 am

यूपी-बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून की एंट्री हो गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अभी रुक-रुककर बारिश हो रही है। बिहार में बारिश के बाद कई नदियां उफान पर हैं। यहां 100 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं। गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी है। असम में भी बाढ़ की वजह से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

Weather Update Today: यूपी-बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

04/07/2022
8:32:13 am

वाराणसी कोर्ट में होगी ज्ञानवापी मामले सुनवाई

ज्ञानवापी मामले में आज फिर से वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष के वकील अधिवक्ता वी जैन ने बताया कि मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें रखेगा। उनके अनुसार, मामला चलने योग्य नहीं है, लेकिन हमने कहा है कि यह बनाए रखने योग्य है, वहां पूजा करने की हमारी मांग कानूनी रूप से मान्य है।

UP | Hearing on Gyanvapi case to resume today in Varanasi court

Muslim side will continue with its arguments. According to them,the case is not maintainable,but weve said that its maintainable...Our demand to grant worship there is legally valid:Adv V Jain, Hindu sides lawyer pic.twitter.com/ixxxbV8JRs

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2022

04/07/2022
8:25:38 am

व्यक्ति ने किया परिवार के तीन लोगों पर हमला

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते के भौंकने के बाद कथित तौर पर लोहे की रॉड से मारकर एक परिवार के 3 सदस्यों को घायल कर दिया। कुत्ते के मालिक का कहना है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Delhi |A man injured 3 members of a family in his neighbourhood in Paschim Vihar by hitting them with an iron rod allegedly after their pet dog barked at him. He also hit the dog & injured it

Dogs owner says they filed complaint,FIR yet to be registered. Injured under treatment pic.twitter.com/Do0j4QmMVR

— ANI (@ANI) July 4, 2022

04/07/2022
8:21:40 am

मिज़ोरम में मिले COVID-19 के 48 केस

मिज़ोरम में COVID-19 के 48 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

मिज़ोरम में #COVID19 के 48 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।

कुल मामले: 2,29,210
सक्रिय मामले: 279
कुल डिस्चार्ज: 2,28,226
कुल मृत्यु: 705 pic.twitter.com/AhRhUWENif

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

04/07/2022
8:08:50 am

पीएम मोदी डिजिटल इंडिया वीक 2022 का करेंगे उद्धघाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर जाने वाले हैं। पीएम मोदी आज गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 (Digital India Week 2022) का उद्घाटन करेंगे। डिजिटल इंडिया वीक का विषय है-नव भारत प्रोद्दोगिकी प्रेरणा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शाम साढ़े चार बजे किया जाएगा।

Digital India Week 2022: पीएम नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का करेंगे उद्धघाटन

04/07/2022
8:06:26 am

भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार आज

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल में कई नई चेहरों को मौका मिल सकता है। बता दें कि भगवंत मान ने सत्ता संभालने के बाद नौ मंत्री बनाए थे। इनमें एक मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार मामले में फंसने के कारण हटा दिया गया था। मंत्रिमंडल में अभी नौ विधायकों को एडजस्ट किया जा सकता है।

Punjab Cabinet Expansion: भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार आज, अमन अरोड़ा, इंदरबीर निज्जर, अनमोल गगन मान, फौजा सिंह व चेतन सिंह बन सकते हैं मंत्री

04/07/2022
8:04:37 am

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी रांची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज रांची का दौरा करेंगी। वह राज्य के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगेंगी।

chat bot
आपका साथी