Move to Jagran APP

Glacier Collapse In Italy: इटली में ग्लेशियर टूटने से 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक लापता

इटली में ग्लेशियर टूटने से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग लापता हो गए। इसके अलावा आठ लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बचाव कार्य जारी है।

By Achyut KumarEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 07:37 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 07:37 AM (IST)
Glacier Collapse In Italy: इटली में ग्लेशियर टूटने से 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक लापता
इटली में ग्लेशियर के टूटने से छह लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर, एएनआइ)

रोम, एएनआइ। उत्तरी इटली में सामान्य से अधिक तापमान के बीच रविवार को ग्लेशियर टूटने से छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लापता हो गए। वेनेटो (Veneto) के क्षेत्र में रिकार्ड उच्च तापमान दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह हादसा हुआ। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में समुद्र का स्तर 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) को पार कर गया। क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, मर्मोलडा (Marmolada) के शिखर पर तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस (50 डिग्री फारेनहाइट) था। आम तौर पर, आल्प्स की सबसे ऊंची चोटियों पर पूरे वर्ष तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है।

loksabha election banner

आठ लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक और लापता लोगों के अलावा आठ लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। वेनेटो में नागरिक सुरक्षा के क्षेत्रीय पार्षद जियानपाओलो बोटासिन (Gianpaolo Bottacin) के एक बयान के अनुसार, इस क्षेत्र में इटली का नहर शहर वेनिस शामिल है। मर्मोलडा की चोटी समुद्र तल से 3,343 मीटर (लगभग 11,000 फीट) ऊपर है, जो इसे इटली के टेढ़े-मेढ़े डोलोमाइट्स रेंज के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक बनाती है।

दोपहर दो बजे के करीब हुआ हादसा

  • हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जब पुंटो रोक्का ग्लेशियर (Punto Rocca glacier) पर एक बर्फ की चट्टान टूट गई, जिससे पर्वतारोही और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए।
  • अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा है।
  • घायल लोगों को बेलुनो (Belluno), ट्रेविसो (Treviso), ट्रेंटो (Trento) और बोलजानो (Bolzano) शहरों के नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

मृतक, लापता और घायल लोगों की तलाश में जुटे पुलिसकर्मी

बचावकर्मी मृतकों, घायलों और लापता लोगों का पता लगाने में मदद के लिए हेलीकाप्टर, हाउंड डॉग यूनिट और अत्याधुनिक ग्लोबल पोजिशनिंग तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.