उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रियों को अलर्ट जारी

पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से यहां के लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। बारिश की वजह से चारधाम यात्रियों की भी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने भी अगले 36 घंटों में अधिकांश

By anand rajEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2015 08:26 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2015 09:28 AM (IST)
उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रियों को अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से यहां के लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। बारिश की वजह से चारधाम यात्रियों की भी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने भी अगले 36 घंटों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की रफ्तार थमने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में अगले 36 घंटों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हो सकती है। चेतावनी जारी की गई है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों में मौसम के इस रुख को देखते हुए चारधाम यात्र में भी खलल पड़ सकता है।

मौसम की मार से बढ़ी दुश्वारियां

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग अभी भी बाधित है। यात्रियों को अभी भी विभिन्न पड़ावों पर रोका जा रहा है।बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्र सुचारू चल रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और घरों में पानी घुसने की समस्या से लोग परेशान रहे। सोनप्रयाग में मंदाकिनी की बाढ़ से 80 मीटर बाढ़ सुरक्षा दीवार बह गई है। गढ़वाल मंडल में सभी जगह हल्की बारिश हो रही है, जबकि कुमाऊं में अधिक बरसात हो रही है।

हरिद्वार जिले के लक्सर में तटीय इलाकों में बाढ़ के खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सेना से भी मदद मांगी है। गंगा समेत राज्य में लगभग सभी नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। कुमाऊं मंडल में लगातार बारिश से सड़कों व आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। सूबे में भारी बारिश से 85 सड़कें बंद हो गई हैं। ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर नरेन्द्र नगर से 6 किमी आगे सड़क धंस गई है।

हिमाचल में भी जोरदार बारिश

पहाड़ों पर बारिश का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला है। यहां भी पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिये गए हैं। नीचले स्थानों पर काफी मात्रा में जलजमाव हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का हवाला देते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा है।

ये भी पढ़ेंः बुजुर्ग तीर्थ यात्री दल का सीएम ने किया स्वागत

ये भी पढ़ेंः मौसम:: बारिश ने बढ़ाई पानी की किल्लत

chat bot
आपका साथी