देश के कई भागों में गर्मी का कहर, राजस्थान और महाराष्ट्र में 45 पार पहुंचा पारा

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। देश के कई भागों में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sun, 16 Apr 2017 10:41 AM (IST) Updated:Sun, 16 Apr 2017 10:51 AM (IST)
देश के कई भागों में गर्मी का कहर, राजस्थान और महाराष्ट्र में 45 पार पहुंचा पारा
देश के कई भागों में गर्मी का कहर, राजस्थान और महाराष्ट्र में 45 पार पहुंचा पारा

नई दिल्ली (जेएनएन)। गर्मी ने आते ही पूरे देश में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ राजस्थान और महाराष्ट्र में पारा 45 पार हो गया है वहीं मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी तापमान 40 डिग्री के उपर चल रहा है। ओडिशा में इस गर्मी ने एक व्यक्ति की जान ले ली है।

राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है और यहां भी पारा 40 के ऊपर है। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.5 डिग्री तो चुरू के गंगानगर में 45 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया है। बिहार में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा और मौसम विभाग ने बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी जारी की है।

शनिवार को हिमाचल की राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में जला देने वाली गर्मी पड़ी। शनिवार गर्मी के इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना का अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया, वहीं राजधानी शिमला में भी तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। 

यह भी पढ़ें: गर्मी से बढ़ी परेशानी: कैसे रहें फिट एंड फाइन ? जानिए डॉक्टर्स की राय

यह भी पढ़ें: हरियाणा में आसमान से बरस रही है आग, 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

chat bot
आपका साथी