सरकार ने श्रमिक संगठनों से हड़ताल पर पुनर्विचार को कहा

श्रमिक संगठनों से सरकार ने दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर पुनर्विचार करने को कहा है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 09:38 PM (IST)
सरकार ने श्रमिक संगठनों से हड़ताल पर पुनर्विचार को कहा

नई दिल्ली, प्रेट्र : सरकार ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों से दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर पुनर्विचार को कहा है। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय संगठनों को पत्र लिखकर फैसले पर सोचने को कहा है।

दूसरी ओर, श्रमिक संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सरकार के पत्र में कोई नई बात नहीं है। इसमें वही बातें हैं जो 18 जुलाई को संगठनों के साथ बैठक में कही गई थीं। ऐसे में हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुआई वाले भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को मंत्रालय से पत्र नहीं मिला है। बीएमएस ने इस महीने वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाले मंत्रिसमूह से दो दौर की बैठक की थी।

पढ़ें- केरल में कुत्तों को मारने के फैसले से मेनका खफा

उल्लेखनीय है कि श्रमिक संगठन श्रम कानून में किए गए कुछ संशोधनों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही संगठनों ने सरकार को 12 बिंदुओं वाला मांगपत्र सौंपा है। मांगों पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने पर 10 राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों ने दो सितंबर को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

पढ़ें- जानें, किस मुस्लिम नेता ने कहा- 'सूफी संतों की तरह काम कर रहे हैं मोदी'

chat bot
आपका साथी