कर्नाटक की कलबुर्गी जेल से चार कैदी फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

चारों कैदी ने कपड़े की रस्सी बनाकर दीवार पर चढ़े और फरार हो गए।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Wed, 23 Mar 2016 11:18 AM (IST) Updated:Wed, 23 Mar 2016 11:23 AM (IST)
कर्नाटक की कलबुर्गी जेल से चार कैदी फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

कर्नाटक। कलबुर्गी जेल से आज तड़के चार कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चारों कैदी ने कपड़े की रस्सी बनाकर दीवार पर चढ़े और फरार हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया है, जेल प्रशासन ने चारो कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। अबतक प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी भी फरार कैदी को पकड़ा नहीं जा सका है।

पढ़ें- ममता के पूर्व मंत्री मदन जेल से बिछा रहे सियासी बिसात, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी