सौर मंडल से परे चार नए विशाल ग्रहों की खोज

खगोलविदों ने सौर मंडल से परे चार नए विशाल ग्रहों की खोज की है। ये बृहस्पति ग्रह से 2.4 से 5.5 गुना बड़े हैं जो हमारे सूर्य से काफी बड़े तारों की परिक्रमा करते हैं।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 16 Mar 2016 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Mar 2016 08:23 PM (IST)
सौर मंडल से परे चार नए विशाल ग्रहों की खोज

न्यूयॉर्क। खगोलविदों ने सौर मंडल से परे चार नए विशाल ग्रहों की खोज की है। ये बृहस्पति ग्रह से 2.4 से 5.5 गुना बड़े हैं जो हमारे सूर्य से काफी बड़े तारों की परिक्रमा करते हैं।

ये नए ग्रह विशाल हैं और कक्षा में परिक्रमा करने की उनकी अवधि भी काफी लंबी है। चिली की पोंटिफिकल कैथोलिक यूनिवर्सिटी से जुड़े मैटियस जोन्स की अगुआई में शोधकर्ताओं ने इन ग्रहों को खोजा है। उन्होंने इसके लिए इंटर-अमेरिकन आब्जेर्वेटरी में लगे 1.5 मीटर के टेलीस्कोप, चिली स्थित ला सिला आब्जेर्वेटरी में 2.2 मीटर के टेलीस्कोप व ऑस्ट्रेलिया में स्थित 3.9 मीटर के टेलीस्कोप का उपयोग किया। इनके नाम एचआइपी 8541, एचआइपी 74890, एचआइपी 84056 और एचआइपी 95124 रखे गए हैं।

इनके अनुसार, नए पाए ग्रहों में एचआइपी8541 सबसे विशाल है। यह ग्रह बृहस्पति से करीब साढ़े पांच गुना बड़ा है। इस ग्रह की अपनी कक्षा में परिक्रमा करने की अवधि भी अन्य तीन ग्रहों की तुलना में सबसे लंबी है जो 1,560 दिनों के बराबर है।

chat bot
आपका साथी