इतिहास रच मोहना सिंह बनीं दिन में मिशन को अंजाम देने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट

लेफ्टिनेंट मोहना सिंह भारतीय वायुसेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गई हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 02:48 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 02:48 PM (IST)
इतिहास रच मोहना सिंह बनीं दिन में मिशन को अंजाम देने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट
इतिहास रच मोहना सिंह बनीं दिन में मिशन को अंजाम देने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट

नई दिल्ली,एएनआइ। लेफ्टिनेंट मोहना सिंह भारतीय वायुसेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गई हैं। वह ऐसी लड़ाकू पायलट बनी है जो दिन में हॉक एडवांस जेट में मिशन को अंजाम देने के काबिल हैं। 2016 में मोहना को दो अन्य महिलाओं भावना कांत और अवनी चतुर्वेदी के साथ जून 2016 में लड़ाकू पायलट प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। 

इससे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने इतिहास रचते हुए युद्ध में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनी थी। 22 मई को वायुसेना ने कहा था कि भावना कंठ ने लड़ाकू विमान मिग 21 को उड़ाकर इश मिशन को पूरा किया। इसकी जानकारी देते हुए वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने कहा था कि भावना ने दिन में लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर मिशन में कामयाबी हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनी गई हैं।

गौरतलब है कि भावना भारतीय वायुसेना के पहले बैच की महिला फाइटर पायलट हैं। उनके साथ दो अन्य महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चुना गया था। इसके बाद सरकार ने महज एक साल के अंदर ही महिला पायलटों के लिए युद्ध मिशन में शामिल होने का रास्ता खोलने का फैसला लिया था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी