छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में लगी आग, 3 कर्मचारी हुए घायल

छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में आज सुबह करीब 6. 30 बजे के आस-पास शार्ट शर्किट से आग लग गई. इस आग में 3 कर्मचारी घायल हो गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 01:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 01:14 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में लगी आग, 3 कर्मचारी हुए घायल
छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में लगी आग, 3 कर्मचारी हुए घायल

रायुपर, एनआई। छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में शार्ट सर्किट होने के वजह से आग लग गई। राहत ही बात ये है कि इस आग में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं हैं। ये आग आज सुबह करीब 6.30 के आस-पास लगी। दंतेवाड़ा के महिला और बच्चों के एक अस्पताल में ये हादसा हुआ। आग लगने के तुरंत बाद इस घटना में घायल हुए सभी लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही बताया जा रहा है कि अस्पताल में काम करने वाले तीन कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं और अस्पताल को भी भारी नुकसान हुआ है।

अस्पताल कर्मियों ने घटना के बारे में आधिकारियों को किया सूचित 

जब ये हादासा हुआ तो अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों ने ये सूचना अपने आधिकारियों को दी। वही जिस वार्ड में आग लगी थी उस वार्ड से सभी बच्चों को अलग वार्ड में शिफ्ट कर लिया गया है। 

1 घंटे में आग पर पाया काबू

सुबह 6.30 बजे लगी ये आग काफी देर तक रही। कम से कम एक घंटे में इस आग पर काबू पाया गया और आग की लपटों से अस्पताल को भी काफी नुकसान हुआ है।

इस हादसे पर बोले डॉक्टर अभय

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए डॉक्टर अभय शर्मा ने कहा कि आग बुझाने लिए मौके पर फायर टेंडर को भेज दिया गया है और कम से कम 1 घंटे में इस आग को रोका गया। 

Fire in AIIMS: फर्नीचर और ज्वलनशील पदार्थो से भड़की थी आग, हौजखास में FIR दर्ज

chat bot
आपका साथी