गुड़गांव के सिकंदरपुर में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

गुड़गांव के सिकंदरपुर में फर्नीचर बाजार में आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका लगाई जा रही है। आग लगने से 50 दुकाने जलकर खाक होने का अनुमान हैं। आग रात देर रात करीब

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 06:16 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 06:59 AM (IST)
गुड़गांव के सिकंदरपुर में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

गुड़गांव। गुड़गांव के सिकंदरपुर में फर्नीचर बाजार में आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका लगाई जा रही है।

आग लगने से 50 दुकाने जलकर खाक होने का अनुमान हैं। आग रात देर रात करीब 1.30 बजे लगी थी। आग लगने से दुकानों में रखे दर्जनों गैस सिलेण्डरों में ब्लास्ट हो गया है। यह मार्केट सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बताया जाता है।

दमकलकर्मियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग में करोड़ो रूपयों का सामान जलने का अनुमान है।


दीवाली का सीजन होने के कारण मार्केट में बड़े पैमाने पर फर्नीचर का कामकाज चल रहा था। अभी आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। आग लगने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

chat bot
आपका साथी