मृत किसान के पिता दुखी मन से बोले, बेटे ने कांग्रेस के लिए दे दी जान...

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, अभा कांग्रेस महामंत्री मोहनप्रकाश, रतलाम-झाबुआ सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन आदि किसानों के परिजनों से मिले।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 09:17 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 10:03 AM (IST)
मृत किसान के पिता दुखी मन से बोले, बेटे ने कांग्रेस के लिए दे दी जान...
मृत किसान के पिता दुखी मन से बोले, बेटे ने कांग्रेस के लिए दे दी जान...

मंदसौर, नईदुनिया। किसान आंदोलन के दौरान गोलीबारी में मारे गए किसानों से मिलने गुरुवार को कांग्रेस नेता मंदसौर जिले के गांवों में पहुंचे। मृतक किसानों के परिजनों को सांत्वना दी और 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक भी दिए। इस दौरान बड़वन में मृतक घनश्याम धाकड़ के पिता दुर्गालाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव से कहा कि उनके बेटे ने पार्टी के लिए जान दे दी।

बता दें कि घनश्याम कांग्रेस का कार्यकर्ता था। धाकड़ के परिवार को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 1 करो़ड़ रुपए की मुआवजा राशि भी अब तक नहीं मिली है। इसके पीछे बैंक खाता नहीं होना बताया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार खूनी है।

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, अभा कांग्रेस महामंत्री मोहनप्रकाश, रतलाम-झाबुआ सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन आदि किसानों के परिजनों से मिले। वे बड़वन, लोध, टकरावद, बू़ढ़ा, बरख़डापंथ आदि स्थानों पर गए। इधर, सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मंदसौर के पूर्व कलेक्टर और एसपी को कांग्रेस ने सस्पेंड कराया है।

इसे भी पढ़ें: नहीं थम रहा विरोध, मध्य प्रदेश के मंदसौर में जुटेंगे देशभर के किसान नेता

chat bot
आपका साथी