दिल्ली के श्रम मंत्री का सुरक्षा वाहन पलटा, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दिल्ली के श्रम मंत्री व आप नेता गोपाल राय का सुरक्षा वाहन पलट गया। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 17 Sep 2016 12:57 AM (IST) Updated:Sat, 17 Sep 2016 02:14 AM (IST)
दिल्ली के श्रम मंत्री का सुरक्षा वाहन पलटा, एक की मौत

कांकेर, (नई दुनिया)। छत्तीसगढ़ स्थित कांकेर से भानुप्रतापपुर जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय का सुरक्षा वाहन पलट जाने से जहां एक जवान की मौत हो गई वहीं चार घायल हो गए। इनमें से दो को रायपुर रेफर किया गया है।

जिला मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर कोरर में घोड़दा के पास यह दुर्घटना तब हुई जब सुरक्षा वाहन का टायर फट गया। अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराते हुए खेत में जा घुसा। हादसे में जवान दिनेश धु्रव, विजय मरकाम, टेमनलाल, सीता बघेल व शिवलाल उसेंडी घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। बाद में यहां से गंभीर रू प से घायल दिनेश, विजय व टेमन को रायपुर रेफर कर दिया गया। दिनेश की रास्ते में ही मौत हो गई। सीता बघेल व शिवलाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजधानी में गूंज रहा कांग्रेस का नारा, 'दिल्ली ICU में, वाह री भगोड़ी सरकार'

chat bot
आपका साथी