दिग्विजय सिंह को है इस खास शख्स की तलाश, देंगे 2 लाख रुपये का इनाम

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ऐलान किया जिसने भी नरेंद्र मोदी से चाय खरीदी है, अगर वह सामने आए तो वह उसे दो लाख रुपये का इनाम देंगे।

By kishor joshiEdited By: Publish:Fri, 17 Jun 2016 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jun 2016 09:19 AM (IST)
दिग्विजय सिंह को है इस खास शख्स की तलाश, देंगे 2 लाख रुपये का इनाम

मुंबई (पीटीआई)। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चाय खरीदी हो या उनके साथ पढ़ाई की हो, अगर सामने आए तो वह उसे दो लाख रुपये का इनाम देंगे। कांग्रेस महासचिव ने यह बात महाराष्ट्र में कही।

‘चाय की चर्चा’ नाम से पार्टी द्वारा आयोजित किसानों की विरोध रैली ने दिग्विजय बोले, अगर कोई दावा करे कि वह स्नातक स्तर पर मोदी के साथ पढ़ा है तो वह उसे इनाम देंगे। उनका आरोप है कि मोदी ने एक बार खुद स्वीकार किया था कि वह मैट्रिक पास हैं लेकिन अब वह स्नातक होने का दावा कर रहे हैं। इसी तरह मोदी ने कभी चाय नहीं बेची है, लेकिन अपनी चुनावी रैलियों में वे लगातार इसका प्रचार करते रहे हैं।

पढ़ें- भाजपा और मोदी झूठ को सच साबित करने में माहिर : दिग्विजय

सरकार के दो साल पर भी कसा था तंज

बीते दिनों मोदी सरकार ने अपने दो साल पूरे होने का जश्न मनाया। उसी दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वि्टर के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना नीरो से की थी। दिग्विजय ने लिखा था कि, 'मोदी जी कह रहे हैं मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है। क्या भाजपा या संघ का यही राम राज्य है?' मोदी जी कह रहे हैं "मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है।" देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है। क्या भाजपा/संघ का यही "राम राज्य" है

पढ़ें- देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है : दिग्विजय सिंह

chat bot
आपका साथी