Move to Jagran APP

देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है : दिग्विजय सिंह

मोदी सरकार द्वारा मनाए जा रहे विकास पर्व पर कांग्रेस महासचिव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि देश का बुरा हाल है। लेकिन प्रधानसेवक को कुछ नहीं दिखाई देता है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Sun, 29 May 2016 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 03:10 PM (IST)

नई दिल्ली(जेएनएन)। मोदी सरकार के दो साल के जश्न पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जमकर निशाना साधा। ट्वि्टर के जरिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि , 'मोदी जी कह रहे हैं मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है। क्या भाजपा या संघ का यही राम राज्य है?'

loksabha election banner

दिग्विजय ने आगे लिखा, ”छात्रों पर महात्माओं पर पुलिस ढंढे बरसा रही है। हज़ारों करोड़ ख़र्च कर जश्न मनाया जा रहा है।महिलाओं दलितों आदिवासियों पर जुर्म बढ़ते जा रहे हैं साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ता जा रहा है”


एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा कि युवकों को रोज़गार मिल नहीं रहा है। पाकिस्तान रोज़ आंखे दिखा रहा है। नेपाल से सदियों पुराने सम्बंध बिगड़ रहे हैं। सूखा पड़ रहा है पीने का पानी नहीं मिल रहा है किसान, सुनार और बिल्डर आत्म हत्या कर रहे हैं। बैंक उद्योग घाटे में चल रहे हैं। इसके अलावा निर्यात घट रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.