दिल्ली के विकास को तेज करेगा डीडीए, 2 वर्ष में बनाएगा 1 लाख मकान

विधानसभा चुनाव में भाजपा को भले ही करारी मात मिली हो, लेकिन केंद्र में चल रही भाजपा सरकार ने राजधानी में विकास की गाड़ी को दौड़ाना शुरू कर दिया है। अगले दो वर्षो में एक लाख नए मकान, कनवर्जन शुल्क में भारी राहत जैसे बड़े फैसले सोमवार को दिल्ली विकास

By anand rajEdited By: Publish:Tue, 17 Feb 2015 09:22 AM (IST) Updated:Tue, 17 Feb 2015 09:51 AM (IST)
दिल्ली के विकास को तेज करेगा डीडीए, 2 वर्ष में बनाएगा 1 लाख मकान

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव में भाजपा को भले ही करारी मात मिली हो, लेकिन केंद्र में चल रही भाजपा सरकार ने राजधानी में विकास की गाड़ी को दौड़ाना शुरू कर दिया है। अगले दो वर्षो में एक लाख नए मकान, कनवर्जन शुल्क में भारी राहत जैसे बड़े फैसले सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की बोर्ड बैठक में लिए गए।

180 बाजारों की बदलेगी सूरत

डीडीए के हौजखास, खान मार्केट, सरोजनी नगर समेत 80 बाजारों में निर्माण के लिए और अधिक स्थान मिलेगा। डीडीए यहां निर्माण के लिए निर्धारित कनवर्जन शुल्क में करीब 25 फीसद तक राहत देगा। इससे प्रति वर्ग मीटर 89094 रुपये में 22274 रुपये कम हो जाएंगे। दक्षिणी दिल्ली की पॉश मार्केट में दुकानों के ऊपर मकान भी बने हैं। पिछले दिनों लोगों ने मकानों के स्थान पर दुकान बनाने के लिए डीडीए से मंजूरी मांगी थी। कनवर्जन शुल्क अधिक होने के कारण मकान के स्थान पर दुकान बनाने का कार्य रुक गया था। डीडीए अधिकारी के अनुसार करीब 22 हजार रुपये वर्ग मीटर की दर से कनवजर्न शुल्क में राहत दी गई है। इससे मार्केट का पुनर्विकास तो होगी ही, निगम के खाते में करोड़ों रुपये राजस्व के रूप में जमा होंगे।

दो वर्ष में तैयार होंगे एक लाख मकान

डीडीए दो वर्ष के भीतर एक लाख मकानों का निर्माण कराएगा। इसके लिए बजट भी निर्धारित किया गया है। 9000 करोड़ रुपये मकानों के निर्माण व भूमि के निपटान इत्यादि पर खर्च होंगे। एलआइजी व एमआइजी मकानों के निर्माण पर जोर रहने की उम्मीद है। नरेला, रोहिणी, सिरसपुर, मुंडका, बक्करवाला, बवाना, बुराड़ी जैसे इलाके में निर्माण कार्य को गति मिल सकती है। डीडीए पहली बार आवासीय योजना की देखभाल पर होने वाले खर्च के लिए 360 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। यह बजट वर्ष 2014 की आवासीय योजना के फ्लैटों पर खर्च होगा।

पर्यावरण का रखा जाएगा ख्याल1

डीडीए राजधानी की आबोहवा को सुधारने पर भी जोर देगा। नए प्रावधानों के अनुसार जलाशयों, नदी, झील, नाले, तालाब व वर्षा जल संचयन पर ध्यान दिया जाएगा। हरित भवनों पर जोर दिया जाएगा।

कड़कड़डूमा में बनेगा ‘ईस्ट दिल्ली हब’

डीडीए ने टाउनशिप व स्मार्ट सिटी बनाने की योजना को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत ऐसे टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जिनमें आवास के नजदीक दफ्तर, मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, झील, स्वीमिंग पूल, फूड कोर्ट, अस्पताल सहित अन्य सुविधाएं होंगी। इसकी शुरुआत यमुना पार होगी। कड़कड़डूमा में मेट्रो कॉरिडोर के नजदीक ‘ईस्ट दिल्ली हब’ विकसित किया जाएगा। इसके तहत 30 हेक्टेयर जमीन में टाउनशिप बनाई जाएगी। इसे एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन) विकसित करेगी। यहां 15 मंजिले हाईराइज टावर बनाए जाएंगे, जिसमें 21 हजार फ्लैट होंगे। पार्क, ओपन प्लाजा, मॉल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, स्वीमिंग पूल, मार्केट आदि की सुविधा होगी। यहां डीडीए 80 मंजिला टावर तैयार करेगा, जिसमें होटल, कार्यालय व खुदरा स्टोर होंगे।

पढ़ेंः टूट सकती हैं डीडीए की 200 कॉलोनियां

पढ़ेंः दिल्ली में अब नहीं होगी तोड़-फोड़

chat bot
आपका साथी